अध्यात्म

7 फरवरी से पैसों में खेलगी ये राशियां, बुधदेव चमकाएंगे किस्मत, करियर-व्यापार में होगा लाभ

बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यह 7 फरवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में 5 राशि के जातकों को इसका तगड़ा लाभ मिलेगा। इनके जीवन में एक के बाद एक कई अच्छे बदलाव आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी है?

वृषभ राशि

बुध का गोचर वृषभ राशि के जातकों को ढेर सारी खुशियां देगा। आपकी लाइफ में पैसा और सुख दोनों आएगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। व्यापार में लाभ होगा। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। मां बाप से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। नए जॉब के ऑफर आ सकते हैं।

मिथुन राशि

07 फरवरी से मिथुन राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बुधदेव की कृपया से इनके घर सुख और पैसा आएगा। शत्रु इनके सामने सिर झुका देगा। कोर्ट कचहरी के मामले इनसे दूर रहेंगे। लोग आपको मान सम्मान देंगे। आपके सभी सपने पूरे होंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा। विदेश यात्रा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बुध का गोचर तरक्की और पैसा देगा। छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। जॉब करने वालों का प्रमोशन होगा। बीजनेस करने वालों को दुगुना लाभ होगा। आप पाने लक्ष्य को भेदने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। शादी हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

मकर राशि

बुध धनु राशि से मकर में जाने वाला है। इससे मकर राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। दुनिआ इनकी मुट्ठी में होगी। किस्मत हर पल इनका साथ देगी। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। ये जिस भी काम में मेहनत करेंगे वह सफल होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आप समाज में फेमस हो जाएंगे। हर कोई आपका दोस्त बनना चाहेगा। दूसरों की मदद कर आप उनका दिल जीत लेंगे।

मीन राशि

बुध का गोचर मीन राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इन्हें व्यापार में तगड़ा लाभ होगा। जॉब के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। नया बीजनेस शुरू करने के लिए समय उत्तम है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी बुद्धि और हुनर के आगे शत्रु भी घुटने टेक देगा। फरवरी का महिना आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button