दिलचस्प

यह चाय वाला हर महीने कमाता है कई बॉलीवुड स्टार से ज़्यादा, कमाई जानकर हो जाएँगे दंग

आज के इस आर्थिक युग में हर व्यक्ति को अपना जीवन जीने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है। बिना धन-दौलत के आज के समय में जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। यहाँ तक की जीवन जीने के लिए एक भिखारी को भी पैसे ही माँगने पड़ते हैं। इसी से आप समझ सकते हैं कि पैसा कितना महत्वपूर्ण हैं। अगर आपको पानी पीना है तो उसके लिए भी पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में अन्य चीज़ों के बारे में तो सोचना ही छोड़ दीजिए।

इसीलिए आज के समय में सभी लोगों का ध्यान सिर्फ़ पैसा कमाने पर लगा हुआ है। कोई खेती करके पैसे कमाता है और अपना जीवन चलाता है, वहीं कई कई लोग पैसा कमाने के लिए ख़ुद का व्यापार करते हैं। दुकान खोलकर पैसा कमाते हैं। कुछ लोग पैसा कमाने के लिए नौकरी भी करते हैं। दुकान खोलने के लिए भी पैसे की ज़रूरत पड़ती है और लोग अपनी सुविधानुसार दुकान खोलते हैं। जिसके पास ज़्यादा पैसा होता है वह कोई बड़ी दुकान खोलता है। जिसके पास काम पैसा होता है, वह चाय-पान जैसी दुकान खोलकर अपना जीवन यापन करता है।

कमाई जानकर खिसक जाएगी पैरों तले की ज़मीन:

चाय और पान की दुकान खोलने वाले लोगों को समाज में कमज़ोर वर्ग का समझा जाता है। इस तरह की चीज़ों का दुकान खोलने वाले को ग़रीब समझा जाता है। लेकिन अगर हम आपको बताए कि एक व्यक्ति चाय की दुकान चलाता है और हर महीने कई बॉलीवुड स्टार से भी ज़्यादा की कमाई कर लेता है, तो शायद आपको मेरी बात पर यक़ीन नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें यह सच है। आज हम आपको जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, वह चाय की दुकान चलाता है और इसकी कमाई जानकर आपके पैरों तले की ज़मीन खिसक जाएगी।

पूरे विश्व में करना चाहते हैं मशहूर:

जी हाँ हम बात कर रहे हैं पुणे के रहने वाले नवनाथ येवले की। इन्हें पूरे महाराष्ट्र का सबसे आमिर चाय वाला कहा जाता है। नवनाथ हर महीने चाय बेचकर लगभग 12 लाख रुपए की कमाई करते हैं। नवनाथ येवले की चाय की दुकान बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पर दिनभर में हज़ारों कप चाय बिक जाती है। नवनाथ की चाय इतनी ज़्यादा मशहूर हो गयी है कि अब वो अपने चाय ब्राण्ड को पूरे विश्व में मशहूर करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार पूरे शहर में येवले की तीन ऐसी ही चाय की दुकानें हैं।

येवले ने चार साल तक की चाय की पढ़ाई:

येवले की दुकानों पर हर रोज़ लगभग 3-4 हज़ार कप चाय बिक जाती है। येवले ने बताया कि उनकी दुकान पर 12 लोग काम करते हैं। हर महीने येवले चाय बेचकर 10-12 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं। येवले के अनुसार 2012 में पहली बार उनके माँ में चाय को एक ब्राण्ड की तरह स्थापित करने का ख़याल आया। इस शहर में कोई भी अच्छा चाय वाला नहीं था। इसी वजह से येवले ने चार साल तक चाय की पढ़ाई की उसके बाद अच्छी गुणवत्ता से चाय ब्राण्ड तैयार किया। येवले की कमाई के बारे में जानकार कहीं आप भी तो चाय की दुकान खोलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button