दिलचस्प

चलता-फिरता महल है भारत की सबसे महंगी ट्रेन, सफर के लिए देने पड़ते हैं 20 लाख रुपए, देखें Photos

इंडियन रेलवे भारत के दिल की धड़कन है। इससे रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसमें सफर करना काफी सस्ता और सुरक्षित होता है। हालांकि कुछ लोगों को भारतीय ट्रेनों का माहौल और गंदगी पसंद नहीं आती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि भारत में अच्छी ट्रेन नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी रॉयल ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में किसी चलते फिरते महल से कम नहीं है।

चलता-फिरता महल है ये ट्रेन

‘महाराजा एक्सप्रेस’ नाम की ट्रेन भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। इसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) चलाता है। यह ट्रेन अंदर से किसी राज महल की याद दिलाती है। 5 सितारा होटल से भी ज्यादा सुविधाएं आपको इस ट्रेन में मिल जाती है। इस ट्रेन में लगभग 7 दिन का एक पैकेज मिलता है। इसमें आपको अलग-अलग रूटों की यात्रा करवाई जाती है।

‘द इंडियन पैनरोमा’, ‘ट्रेजर्स ऑफ इंडिया’, ‘द इंडियन स्प्लेंडर’ और ‘द हेरिटेज ऑफ इंडिया’ इसके कुछ फेमस पैकेज हैं। यह ट्रेन दिल्ली या मुंबई से शुरू होकर आपको आगरा, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, रणथंबोर , वाराणसी, लखनऊ, जयपुर, बीकानेर, खजुराहो, उदयपुर जैसे स्टेशनों पर ले जाती है। इस दौरान आपकी लग्जरी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है।

यह ट्रेन साल 2010 में शुरू हुई थी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए टोटल 14 केबिन हैं। यहां हर एक केबिन में आपको फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर और पर्सनल बाथरूम जैसी सुविधाएं देखने को मिल जाएगी। यहां देसी और विदेश समेत कई तरह के भोजन परोसे जाते हैं। इन्हें सोने चांदी की प्लेट में सर्व किया जाता है।

किराया जान उड़ जाएंगे तोते

अंदर से यह ट्रेन भारतीय ट्रेनों जैसी लगती ही नहीं है। ऐसा लगता है आप किसी फाइव स्टार होटल में रह रहे हैं। इतनी अधिक सुविधाएं होने की वजह से ट्रेन का किराया भी काफी तगड़ा है। यहां ट्रेन में सफर करने की शुरुआती कीमत करीब 5-10 लाख से शुरू होती है। फिर यह 20 लाख रुपए तक जा सकती है। इतना महंगा टिकट खरीदने के बाद ही आप इस ट्रेन के शाही माहौल का आनंद ले पाएंगे।

वैसे इस ट्रेन में विदेशी पर्यटक सबसे अधिक सफर करते हैं। इस ट्रेन की राजशाही सजावट हर किसी का ध्यान आकर्षित करती है। ट्रेन का किराया हमेशा बदलता रहता है। इसलिए इसकी सटीक जानकारी के लिए आप इस ट्रेन की वेबसाइट the-maharajas.com पर जा सकते हैं। यहां से आप अपनी यात्रा के लिए पसंदीदा पैकेज भी बुक कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको भी यह ट्रेन बहुत पसंद आई होगी। वैसे यदि आपके पास पैसे हो तो क्या आप इस ट्रेन की यात्रा पर खर्च करना पसंद करेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button