समाचार

इस शख्स की है 12 बीवियां, पैसों के बदले करता है जिस्म का सौदा, सभी से करवाया धंधा

जब किसी लड़की की शादी होती है तो वह अपनी नई जिंदगी के सपने सँजोती है। सोचती है उसका पति उसे जीवन की सारी खुशियां देगा। जन्नत की सैर कराएगा। लेकिन क्या होगा जब यही पति आपको एक दिन अचानक देह व्यापार के दलदल में धकेल दे। आपके जिस्म के बदले ढेर सारे पैसे ले। आपकी रक्षा का वचन तोड़ आपको ही बेच दे। यकीनन ऐसा कोई भी लड़की नहीं चाहेगी। लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने एक ऐसे ही कलयुगी पति को पकड़ा है।

शादी के नाम पर करवाता था देह व्यापार

32 साल का यह आरोपी शख्स किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के गांव में रहता है। वह अभी तक 12 शादियां रचा चुका है। इसमें 8 लड़कियां तो नाबालिग थी। ये सभी लड़कियां मुस्लिम समुदाय की थी। अनगढ़ के थानाध्यक्ष पृथ्वी पासवान के अनुसार आरोपी शख्स के खिलाफ पहला मामला 8 दिसंबर 2015 को दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार था।

तब अनगढ थाना इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पहले उसे शादी का झांसा दिया। फिर उसे किडनेप कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किशनगंज के एलआरपी चौक से गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन वह पुलिस की आँखों में धूल झोंक के रफूचक्कर हो गया था।

मन भर जाने पर बेच भी देता था

इसके बाद हाल ही में पुलिस ने आरोपी को किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना अंतर्गत कोईडांगी गांव से दोबारा गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ करी तो पता चला कि वह 12 लड़कियों को इसी तरह शादी का झांसा देकर भगा चुका है। वह पैसों के लालच में लड़कियों को फाँसता था। फिर शादी के बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। वह अधिकतर लड़कियों को बंगाल में बेच देता था।

आरोपी सभी लड़कियों से कहता था कि वह कुंवारा है। कुछ लड़कियों से उसने किशनगंज के ठाकुरगंज बहादुरगंज के रेड लाइट एरिया में धंधा भी करवाया है। जब उसे अधिक पैसों की जरूरत होती थी तो वह उन्हें बेच देता था। वह सिर्फ पैसा कमाने के उद्देश्य से ही लड़कियों से शादी करता था। पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़कियों में 2 अनगढ़ थाना क्षेत्र की हैं जबकि बाकी 10 किशनगंज जिले की हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उनकी पहली कोशिश सभी लड़कियों का पता कर उन्हें इस काले धंधे से बाहर निकालना है। बता दें कि इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां युवक शादी या जॉब के नाम पर गाँव की लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button