बॉलीवुड

पूरी तरह से बदल गई ‘बाहुबली’ की देवसेना, बढ़ गया मोटापा, अनुष्का शेट्टी को पहचानना मुश्किल

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बता दे यह वही फिल्म है जिसने प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया जैसे कई कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान दी है। वहीं अनुष्का शेट्टी ने देवसेना के रोल में जान डाल दी थी और इस किरदार के माध्यम से उन्हें दुनिया भर में सफलता हाथ लगी।

बता दे हाल ही में अनुष्का शेट्टी को एक मंदिर में स्पॉट किया गया जहां पर उनका रूप देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अनुष्का पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है। तो आइए देखते हैं अनुष्का शेट्टी का लेटेस्ट लुक….

अनुष्का के लुक को देख हैरान हुए फैंस
दरअसल, अनुष्का शेट्टी एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी जहां पर उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अनुष्का शेट्टी सफेद रंग का सलवार सूट पहने हुए नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में झुमके पहने हुए थे और अपने बालों को खुला रखा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने एक छोटी सी बिंदी भी लगाई थी जो उनके खूबसूरती को और भी बढ़ा रही थी। हालांकि इस दौरान अनुष्का शेट्टी अपने बढ़ते वजन के कारण चर्चा का हिस्सा बन गई।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का शेट्टी ‘देवसेना’ से काफी अलग लग रही है। वहीं उनका बढ़ता वजन देखकर कई लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही फैंस ने अनुष्का शेट्टी की ये तस्वीरें देखी तो तरह-तरह के रिएक्शन दिए गए। गौरतलब है कि बाहुबली के बाद से ही अनुष्का शेट्टी लाइमलाइट से दूर है।


उन्हें काफी लंबे समय बाद महाशिवरात्रि के मौके पर एक मंदिर में देखा गया था जहां पर उन्हें देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे लेकिन उनका बढ़ता वजन देखते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि कई लोगों ने अनुष्का शेट्टी की तारीफ भी की और कहा कि वह हर एक रुप में अच्छी लगती है।

अनुष्का शेट्टी का वर्कफ़्रंट
बता दे अनुष्का शेट्टी ने साल 2005 में आई तेलुगु फिल्म ‘सुपर’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘अरुंधति’, ‘विक्रमार्कुडु’ और ‘डॉन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने में कामयाब रही।

अनुष्का दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार और नंदी पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि वह साउथ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है।

बात करें अनुष्का शेट्टी के वर्कफ़्रंट के बारे में तो उन्हें जल्द ही Naveen Polishetty और Koushik Mahata के साथ एक फिल्म में देखा जाएगा। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button