राशिफल

इन 7 राशियों पर शनिदेव और शिवजी हुए मेहरबान, सुधरेगा जीवन का हाल, सफलता चूमेगी कदम

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों की स्थिति में लगातार बदलाव होने के कारण व्यक्ति का जीवन समय के अनुसार लगातार प्रभावित होता रहता है। कभी व्यक्ति का जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होता है तो कभी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। व्यक्ति के जीवन का उतार-चढ़ाव ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज शनि प्रदोष व्रत है और इस खास मौके पर कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव जी की भी कृपा दृष्टि बरसने वाली है। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव की वजह से इन राशियों के लोगों को सफलता के बहुत से खास अवसर प्राप्त होंगे।

आइए जानते हैं शनिदेव और शिवजी किन राशियों पर हुए मेहरबान

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनिदेव और शिव जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने खास कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। शादीशुदा जिंदगी में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के लोग अपने लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव रहने वाला है। शनिदेव और शिव जी की कृपा से आपको अपनी मेहनत का बेहतर नतीजा मिलेगा। परिवार के सभी लोगों के बीच आपसी तालमेल अच्छे होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नया वाहन और मकान खरीदने की योजना बन सकती है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। भाग्य के सहारे आपको कई सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। प्रेमियों के जीवन में चल रही निराशा दूर होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोग आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। शनिदेव और भगवान शिव जी की कृपा से घर-परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्यस्थल के परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगीं। आप नए-नए पकवान का मजा ले सकते हैं। दोस्तों से फोन पर बातचीत करके आप काफी खुश होंगे। इस राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय मजबूत रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती बनी रहेगी। इस राशि के लोग कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका आने वाले समय में आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी। आप सकारात्मक रूप से हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय सबसे बेहतर रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज में की गई मेहनत रंग लाएगी। शनिदेव और शिव जी की कृपा से घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता समाप्त होगी। इस राशि वाले लोगों को अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आप अपने करियर में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आर्थिक संतुष्टि के साथ-साथ मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। गृहस्थ जीवन बेहतर व्यतीत होने वाला है। जीवन साथी से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।

मीन राशि वाले लोगों को अपने जरूरी कामों में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन की सभी चुनौतियां समाप्त होंगी। इस राशि वाले लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में मित्रों से बातचीत हो सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपके कामकाज के तरीकों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने कार्य समझदारी पूर्वक कीजिए। किसी भी काम में आप जल्दी बाजी ना करें अन्यथा आपकी मेहनत विफल हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। प्रेमियों का समय अच्छा रहेगा। आप जरूरत से ज्यादा जज्बाती ना हो। ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक आपको दूर रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। इस राशि के लोग अपने प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि आप लोगों के बीच दूरियां उत्पन्न हो सकती है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास ठीक-ठाक रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों के खर्चों में तेजी आएगी, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। सेहत के मामले में आपको ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के लोग बिना किसी वजह की चिंता लेने से बचें। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपके द्वारा किये गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आपको अपनी संतान की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से बातचीत आगे बढ़ सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का मन कामकाज में कम लगेगा, फिर भी कामकाज को लेकर स्थिति बेहतर हो सकती है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य व्यतीत होने वाला है। जीवन साथी की सेहत में गिरावट होने की वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। इस राशि के लोग अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ नए तरीके अपनाएंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप मनोरंजक क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। प्रेमी वर्ग के लोग पूरा इंजॉय करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button