राशिफल

राशिफल 3 फरवरी 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियों का सुधरेगा जीवन, मिलेंगी खास उपलब्धियां

आज हम आपको शुक्रवार 3 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी निजी जिंदगी में सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने सभी कार्य में काफी मजा आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। इस राशि के लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलने के लिए योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई लिखाई में आपका पूरा मन लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे और आपको रिजल्ट भी अच्छा देखने को मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अच्छी किस्मत की वजह से धन प्राप्ति के मार्ग प्राप्त होंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलने के योग हैं। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से निभाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिल सकते हैं। घर परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को शादी का अच्छा प्रस्ताव आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। निजी जिंदगी में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आपको किसी भी परिस्थिति के आगे हताश नहीं होना है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना बनी हुई है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत पक्की है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसे लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आपकी चिंता और अधिक बढ़ जाएगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। काम के सिलसिले में किसी से भी उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करने चाहिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी के क्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। आप अपने विचारों को सकारात्मक रखें। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आत्मविश्वास के साथ यदि आप विषम परिस्थितियों का मुकाबला करेंगे, तो आप हर परेशानी का समाधान निकाल सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आप पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिए, नहीं तो हानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई खास उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल रहा है। आमदनी के अनुसार खर्चे कम रहेंगे, जिससे आप भविष्य के लिए धन संचय करने में भी सफल हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर पर सुख-साधनों में वृद्धि होगी। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। यदि कोई पुराना कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से सारी चिंता दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए, इससे आप के रिश्ते में मजबूती आएगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button