राशिफल

शनि महाराज की इन 5 राशियों पर रहेगी कृपा दृष्टि, कार्य होंगे सिद्ध, धन में वृद्धि के हैं संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में समय के साथ-साथ परिवर्तन होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों की कुंडली में शनि ग्रह किस शुभ स्थिति की वजह से कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शनिदेव के आशीर्वाद से धन और कारोबार में वृद्धि होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शनि महाराज की कृपा दृष्टि

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शनि महाराज की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हुए हैं उनको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में नए अनुबंध द्वारा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आ रही है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कमाई के नए जरिए हासिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। शनि महाराज की कृपा दृष्टि से आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। धन में वृद्धि होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। निवेश संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शनि महाराज की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके लिए समय अति उत्तम रहेगा। आप अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। घर-परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के चेहरे पर खुशियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। शनि महाराज की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। विपरीत परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। किसी यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों की मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं। शनि महाराज के आशीर्वाद से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको अपने कामकाज में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल नकारात्मक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी चिंता और अधिक बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको उत्तम सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से बच कर रहना होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी जरूरी काम के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिश्रित फलदाई रहने वाला है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर कानूनी वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। किसी पुरानी शारीरिक समस्या को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन रही है। छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार जरूर करें।

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि वाले लोगों को अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत वर भरोसा करने की जरूरत है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की आशा नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button