राशिफल

आज बना प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग, कुछ राशि वाले होंगे परेशान,वहीं ये राशियां होंगी मालामाल

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होने की वजह से कई योगो का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, उसके दोपहर बाद आयुष्मान योग का निर्माण होगा। जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। आखिर किन राशि वालों के लिए यह दोनों योग शुभ रहेंगे और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं प्रीति योग और आयुष्मान योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर प्रीति योग और आयुष्मान योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रीति योग और आयुष्मान योग की वजह से आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको अपने कुछ निजी कामों में अपार सफलता हासिल होगी। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बहुत ही खास रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। आप अपनी समझदारी और काबिलियत के दम पर सभी कार्य सफल कर सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। किसी खास मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर प्रीति योग और आसमान योग का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। आपको अपने कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों की सहायता कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको जीत हासिल होगी। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में काफी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। किसी भी मामले में आप जल्दीबाजी से फैसला ना करें। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखना होगा। आपके जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं हो सकती हैं जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आप अपने ऊपर धैर्य बनाए रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक आमदनी के रास्ते हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहने वाले हैं। किसी जरूरी काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को घाटा होने की आशंका नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय ठीक नहीं है। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। किसी काम के चलते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

धनु राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। कैरियर से जुड़ा हुआ कोई मामला आपको कई दिनों से परेशान कर रहा है। ऑफिस में कठिन मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर को अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के स्वभाव में बदलाव आने की संभावना है जिसके कारण आप की परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। किसी भी मामले को आप शांति पूर्वक बैठकर सुलझाने की कोशिश कीजिए। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल रखना होगा। ज्यादा भावुक होने से आप और अधिक परेशान हो सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसलिए आप खुद को पहले से तैयार रखें। आपके मन में कोई अनजाना भय बना रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मकता हावी मत होने दीजिए। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छात्रों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का सोच सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए आय के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। आप अपने किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। अचानक किसी काम की योजना में आखिरी पल बदलाव करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button