बॉलीवुड

दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट में छठवें नम्बर पर है यह बॉलीवुड एक्टर

दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। हर किसी की कोई ना कोई ख़ासियत होती है। कुछ लोगों के अंदर कुछ ख़ास हुनर भी होता है, जो दुनिया में बहुत कम लोगों के पास ही होता है। कई बार अपने इसी हुनर की वजह से लोग पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही हुनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय दुनिया में बहुत लोगों के पास है, लेकिन इस हुनर के मास्टर पूरी दुनिया में बहुत कम लोग ही हैं।

विद्युत जामवाल को लिस्ट में मिला है छठवाँ स्थान:

आपकी जानकारी के लिए बता दें हाल ही में अमेरिकी वेबसाइट लूपर ने दुनियाभर के बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट की लिस्ट तैयार की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक भारतीय एक्टर का भी नाम शामिल है। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि विद्युत जामवाल हैं। जामवाल को इस लिस्ट में छठवाँ स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में जगह पाने वाले विद्युत इकलौते भारतीय हैं। इस अचीवमेंट के बाद जामवाल ने कहा कि यह सच में यह सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इसके लिए हमेशा कालरीयापट्टू का क़र्ज़दार रहूँगा।

तीन साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी ट्रेनिंग:

जामवाल ने कहा कि उनकी आने वाली फ़िल्म जंगली से कालरीयापट्टू को और क़रीब से जानने का मौक़ा मिलेगा। इस लिस्ट में विद्युत जामवाल के अलावा इलराम चोई, स्कॉट एडकिन्स, मार्को जेरर, लतीफ़ क्रोडर, वू जिंग और जॉनी न्युएगन भी शामिल हैं। 10 दिसम्बर 1980 को केरल के एक आर्मी ऑफ़िसर के घर जन्में विद्युत ने केवल 3 साल की उम्र से ही पलक्कड़ के आश्रम में रहकर कालरीयापट्टू की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। आपको बता दें कालरीयापट्टू केरल की मार्शल आर्ट स्टाइल है। सबसे ख़ास बात यह है कि इस ट्रेनिंग सेंटर को कोई और नहीं बल्कि उनकी माँ ही चलाया करती थीं।

मार्शल आर्ट में कर चुके हैं पूरी तरह से महारत हासिल:

जानकारी के अनुसार विद्युत 25 से ज़्यादा देशों में लाइव ऐक्शन शो भी कर चुके हैं। विद्युत मार्शल आर्ट में पूरी तरह से महारत हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही विद्युत जिमनास्टिक और जिउ जित्सू में भी माहिर हैं। बॉलीवुड में आने से पहले विद्युत मॉडलिंग किया करते थे। सबसे पहले विद्युत ने तेलुगु फ़िल्म शक्ति में दिखाई दिए थे। 2011 में ही उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म फ़ोर्स में भी काम किया था। विद्युत को स्टेनली का दब्बा, कमांडो, बुलेट राजा, कमांडो 2, और बादशाहो जैसी फ़िल्मों में भी देखा गया है। हाल ही में विद्युत ने फ़िल्म जंगली की शूटिंग पूरी की है।

विद्युत की आने वाली फ़िल्म जंगली में इंसान और हाथियों के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। इस फ़िल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि द मास्क, द स्कॉर्पीयन किंग और एरेजर के निर्देशक रसेल कर रहे हैं। विद्युत की यह फ़िल्म अगले साल 5 अप्रैल 2019 में रिलीज़ होगी। बॉलीवुड में विद्युत को एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है। विद्युत अपनी लगभग सभी फ़िल्मों में ऐक्शन ख़ुद ही करते हैं। विद्युत जामवाल की आने वाली फ़िल्म जंगली कैसी होगी यह तो देखने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक बात तो तय है कि विद्युत ने अपने मार्शल आर्ट के दम पर पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button