अन्य

हमेशा रहना चाहते हैं सेहतमंद तो अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें ये 4 सब्जियां

हरी सब्जियां शरीर को स्वस्थ रखने में अपना अलग ही स्थान रखती हैं। हरी सब्जियों को या तो लोग बहुत ज्यदा पसंद करते हैं या बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता। शरीर को हर प्रकार की विटामिन की जरूरत होती है। जिसमें से बहुत से विटामिन भिंडी जैसी हरी सब्जियों में मिलते हैं। हरी सब्जियां अक्सर खाने की नसीहत दी जाती है, जबकि कई लोगों को हरी सब्जी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। पसंद न करने वालों में अक्सर बच्चे होते हैं।

ज्यादातर बच्चे हरी सब्जी पसंद नहीं करते। जबकि सब्जियां खनिज पदार्थ, विटामिन और एंटी अॉक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। हरी सब्जियों के सेवन न करने से शरीर में कई तरह  के विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स की कमी हो जाती है। हरी सब्जियां ही शरीर को उर्जावान और सेहतमंद रखने में मददगार होती हैं।तो आइये जानते हैं कि वे कौन कौन सी हरी सब्जियां होती हैं जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ साथ शरीर को विटामिन और प्रोटीन की कमी से बचाती हैं।

  • करेला- करेले का नाम सुनते ही लोग दूर भागते हैं। क्योंकि इसका मिजाज कड़वा होता है। लेकिन कड़वे मिजाज का करेला सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। करेला सब्जियों मेंं सबसे गुणकारी सब्जियों में से माना जाता है,  करेला रक्त साफ करने के अलावा शरीर के शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। करेला आसानी से पच भी जाता है और पेट साफ करने में भी मददगार होता है। पाचन तंत्र को ठीक करने में मददगार है और साथ ही कफ खत्म करने में भी सहायक होता है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो करेला आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। यह वजन घटाने में सहायक होता है।

  • कद्दू- कद्दू को बहुत से लोग पसंद नहीं करते। ये बहुत महंगी सब्जी नहीं है और आसानी से मिल जाने वाला सब्जी है। इसे काशीफल भी कहा जाता है। यह बहुत ही लाभकारी सब्जियों में से एक है। कद्दू में फैट नहीं पाया जाता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम बनी रहती है जो दिल को सेहतमंद रखता है। कद्दू को विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह एंटी अॉक्सीडेंट भी होता है जो शरीर के फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है।

  • भिंडी- भिंडी में आंतो से विषैले पदार्थ को दूर करने की ताकत होती है। यह आंतो को स्वस्थ रखते हैं और जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। भिंडी में यूगेनाल पाया जाता है जो डायबिटीज को कम करने के लिए सहायक होता है। भिंडी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हिमोग्लोबिन का निर्माण करते हैं। भिंडी एनिमीया जैसे रोगों को ठीक करने के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा भिंडी ब्लड प्रेशर के मरीजों और  दिल के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • फूलगोभी-फूल गोभी हर भारतीय रसोई में प्रसिद्द सब्जी है। इसे विशेष रूप से आलू के साथ मिलाकर बनाया जाता है। जो बहुत ही टेस्टी होता है। टेस्टी होने के साथ साथ यह शरीर के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। फूलगोभी विटामिन-सी, फोलेट, विटामिन के और विटामिन बी-6 का उत्कृष्ट स्त्रोत होता है। इसमेंं कैल्शियम, मैग्निशियम और पोटेशियम जैसे महत्तवपूर्ण खनिज भी पाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button