अध्यात्म

गलती से भी नहीं डाले इन स्त्रियों पर बुरी नजर, वरना हो जाएगा सर्वनाश

भारत में स्त्रियों का काफी उच्च दर्जा है। भले ही आज देश की महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हों, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक, महिलाओं के पास एक ऐसी शक्ति होती है, जिससे पुरूष जलकर भस्म हो जाएगा। ऐसे में आज हम उन स्त्रियों के बार में बताएंगे, जिन पर अगर आपने बुरी नजर डाली तो आपका सर्वनाश संभव है। कहते हैं न कि महिलाएं अगर दुर्गा होती तो काली भी होती है। ठीक इसी तरह से वो महिलाएं भी काली का रूप होती है, जिन पर कोई बुरी नजर डाले।

हिंदू धर्म में महिलाओं को लेकर खास चीज प्रचलित है, जोकि आप अच्छी तरह से जानते हैं। जमाने से यह बात चली आ रही है कि पर स्त्री पर नजर डालना यानि दूसरों की पत्नियों पर नजर डालने वाले का सर्वनाश होता है, जिसकी वजह से पराई स्त्रियों को माता समान मानने की भी बात कही जाती है। इतना ही नहीं, चाणक्य भी यही कहते हैं कि पराई स्त्रियों से लोगों को दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

शास्त्रो में महिलाओं को एक विशेष दर्जा दिया गया है। जहां उनकी शक्ति का जिक्र भी किया गया है। महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा काफी शक्तिशाली होती है। बता दें कि शास्त्रों में दो तरह की महिलाओं के पास बहुत ही ज्यादा शक्ति होती है, ऐसी महिलाओं से पुरूषों को बच के रहना चाहिए, नहीं तो अंजाम कुछ भी हो सकता है, इस बात के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। वैसे भी किसी भी स्त्री पर बुरी नजर नहीं रखनी चाहिए।

ये स्त्रियां होती हैं शक्तिशाली

शास्त्रों को अगर गौर से पढ़ा जाए तो उसमें हर सवाल का जवाब छिपा होता है, जोकि आपके लिए हितकारी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको शास्त्रोंं के हिसाब किन दो स्त्रियों पर भूलकर भी नजर नहीं डालनी चाहिए, उससे रूबरू कराते हैं।

1.विधवा स्त्री

विधवा स्त्रियों में एक अलग ही शक्ति होती है। शास्त्रोंं की माने तो इनके पास ईश्वरीय शक्ति होती है। ऐसे में अगर कोई पुरूष इन महिलाओं पर बुरी नजर रखता है, तो उसका सर्वनाश तय होता है। शास्त्रों में कहा गया विधवा स्त्री पर बुरी नजर डालने वाला मनुष्य राक्षस से कम नहीं होता है, ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलती है।

2.पराई स्त्री

शास्त्रों के मुताबिक, जो भी पुरूष किसी पराई स्त्री पर नजर डालता है, वो पाप के भागी बनता है। ऐसे लोगों को नरक में ही जगह मिलती है। इस तरह के लोग कभी भी सुखी नहीं रहते हैं। इन्हें अक्सर ही दुखों का ही सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button