दिलचस्प

गरीब बच्चे को शख्स ने दिया 10 सेकंड में छाछ पीने का चैलेंज, बच्चे ने जी किया दिल जित लेगा

बच्चे मन के सच्चे होते हैं। ये बात आप ने कई बार सुनी होगी। बच्चों के मन में कोई खोट नहीं होता है। वे बड़ों की तुलना में बहुत ईमानदार भी होते हैं। कुछ बच्चे तो काफी मेहनती भी होते हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति देख वे काम करने से भी नहीं घबराते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मेहनती और ईमानदार बच्चे से मिलाने जा रहे हैं। ये बच्चा अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए ठेले पर छाछ बेचता है।

हाल ही में छाछ बेचने वाले इस बच्चे का सामना एक फूड ब्लॉगर से हो गया। इस फूड ब्लॉगर ने बच्चे को अनोखा चैलेंज दिया। इसके बाद बच्चे ने ये चैलेंज पूरा भी किया। हालांकि चैलेंज कंप्लीट करने के बाद बच्चे ने जो कहा उसने लोगों का दिल जीत लिया। अब हर कोई इस बच्चे की भर-भर के तारीफ कर रहा है। तो चलिए दिल छू लेने वाले इस मामले को विस्तार से जानते हैं।

बच्चे ने पूरा किया अनोखा चैलेंज

‘foodies aao’ नाम का एक यूट्यूब चैनल है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, ये एक फूड ब्लॉगर का चैनल है। इस चैनल का मालिक हाल ही में एक बच्चे से टकराया। ये बच्चा हाथ ठेले पर छाछ बेच रहा होता है। बच्चे को इस तरह मेहनत करता देख फूड ब्लॉगर का दिल पिघल जाता है। वह बच्चे को एक चैलेंज देता है। यदि बच्चा यह चैलेंज जीत जाता है तो बदले में 100 रुपए देने का वादा भी करता है।

फूड ब्लॉगर बच्चे से कहता है कि आपको 10 सेकंड के अंदर छाछ का एक ग्लास पीना है। बच्चा ये चैलेंज स्वीकार कर लेता है। फिर वह देखते ही देखते महज 7 सेकंड में छाछ का पूरा ग्लास पी जाता है। चैलेंज पूरा करने पर फूड ब्लॉगर बच्चे को वादे के मुताबिक 100 रुपए दे देता है। हालांकि 100 रुपए लेने के बाद बच्चा जो कहता है वह सभी का दिल जीत लेता है।

इनाम मिलने पर कही दिल छू लेने वाली बात

बच्चा फूड ब्लॉगर से कहता है कि ‘एक ग्लास आप हमारी तरफ से ले लो।’ इसके बाद वह फूड ब्लॉगर को मुफ़्त में छाछ का एक ग्लास पीने को दे देता है। बच्चे की यह ईमानदारी और मासूमियत देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं। उनका कहना है कि ये बच्चा जीवन में बहुत आगे जाएगा। बड़ा होकर कोई बड़ा धंधा करेगा। आप इस दिल छू लेने वाले वीडियो को यहां देख सकते हैं।

यहां देखें बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो

यही फूड ब्लॉगर एक और बच्चे का वीडियो भी बनाता है। लेकिन ये बच्चा उस छाछ वाले बच्चे की तुलना में एकदम अलग निकलता है। जब फूड ब्लॉगर बच्चे से 10 रुपए का समान खरीदने के लिए उसे 100 रुपए देता है तो वह बाकी के पैसे वापस नहीं करता है। बोलता है आप दूसरे लोगों को भी तो पैसे बांट रहे हो, थोड़ा हमे भी दे दो। आप इस टोपीबाज बच्चे का वीडियो यहां देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button