दिलचस्प

लड़कियां भूलकर भी न करें लड़कों के साथ ऐसी हरकतें, हो जाती है गड़बड़..पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचता

हर लड़का अपने लिए एक अच्छी और प्यारी लड़की चाहता है। वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सिरियस रहता है। वह चाहता है कि उसका रिश्ता ज्यादा चले। लेकिन कई बार लड़कियों की कुछ बुरी आदतें लड़कों को पसंद नहीं आती है। यदि आप किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं तो इन हरकतों को करने से बचे।

लड़कियों की इन हरकतों से चिढ़ते हैं लड़के

1. लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल रास नहीं आती है जो लापरवाह होती है। जैसे कुछ लड़कियां हमेशा लेट आती हैं। समय पर फोन नहीं उठाती हैं। ऐसे में लड़कों को लगता है कि वह उन्हें ज्यादा महत्व नहीं दे रही हैं। बहुत भाव खा रही हैं। इसलिए अपनी लापरवाही पर ध्यान दें।

2. लड़कों को अक्सर पॉजिटिव वाइब्ज़ वाली लड़कियां ज्यादा पसंद होती है। लेकिन कुछ लड़कियां घमंडी और नकचढ़ी होती हैं। उनका व्यवहार रूड होता है। वह खुद को महारानी समझती हैं। लड़के को अच्छे से ट्रीट नहीं करती हैं। लड़कों को ऐसी नेगेटिव लड़कियां बिल्कुल अच्छी नहीं लगती हैं।

3. लड़कों को लड़कियों की सादगी भाती है। लेकिन कुछ लड़कियां हद से ज्यादा चटक और भड़कीले मेकअप करती हैं। लड़कों को ये अच्छा नहीं लगता है। उन्हें कम मेकअप या बिना मेकअप वाली लड़कियों में ज्यादा दिलचस्पी होती है। ऐसी लड़कियां ज्यादा इतराती नहीं है और उन पर ध्यान ज्यादा देती हैं।

4. कोई भी लड़का ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाता है जब लड़कियां अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बातें करती हैं। इससे लड़के को जलन होती है। वहीं यदि कोई लड़की उनकी तुलना किसी दूसरे लड़के से करे तो ये भी उन्हें बुरा लगता है। इसलिए लड़कियों को यह बातें नहीं करना चाहिए।

5. कुछ लड़कियां हद से ज्यादा शो ऑफ करती हैं। उन्हें दिखावा पसंद होता है। लड़कों को ऐसी लड़कियों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं होती है। वह जमीन से जुड़ी लड़कियों को अधिक पसंद करते हैं। उनके साथ वह सच्चा प्यार करते हैं। उन्हें अपनी फ्यूचर वाइफ के रूप में देखते हैं।

6. कुछ लड़कियां डेट पर भी अपने फोन से चिपकी रहती हैं। वह सोशल मीडिया चलाती हैं या फोन पर बातें करते रहती हैं। यह हरकत किसी भी लड़के को रास नहीं आती है। वह चाहता है कि लड़की यह स्पेशल मोमेंट उसके साथ बिना किसी बाधा के बिताए। उसे खास महसूस कराए।

7. कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की बिल्कुल इज्जत नहीं करती हैं। वह उन्हें दबाकर रखती हैं। बात-बात पर डांट देती हैं। लड़कों को ऐसी डोमिनेटिंग गर्ल्स कतई पसंद नहीं होती है। वह चाहते हैं कि लड़कियां उनकी रिस्पेक्ट करें। उनसे अदब से पेश आए। उनका इस्तेमाल न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button