अध्यात्म

इस 1 मंत्र के द्वारा इस शुक्रवार करें माता लक्ष्मी की पूजा, दूर होगी निर्धनता

धर्म ग्रंथों के अनुसार धन की देवी माता लक्ष्मी सुख और ऐश्वर्य की देवी मानी गई है यदि धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति हो सकती है यदि महालक्ष्मी जिस किसी भी व्यक्ति के ऊपर प्रसन्न हो जाती है तो उसका भाग्य चमक उठता है उसकी धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं और वह अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की ओर बढ़ता है उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं उसके घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है उसके सभी कष्टों का निवारण होता है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शुक्रवार को बहुत ही अच्छा योग बन रहा है यदि इस शुक्रवार को धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो धन से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी आज हम आपको धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप किया जाना चाहिए और लक्ष्मी जी की पूजा की विधि के बारे में बताने वाले हैं।

आइए जानते हैं इसके बारे में:-

  • आप इस शुक्रवार की सुबह और शाम दोनों वक्त स्नान आदि करने के पश्चात घर या किसी देवी मंदिर में माता लक्ष्मी जी की पूजा कीजिए।
  • आप माता लक्ष्मी जी की पूजा करते समय लाल चीजें विशेष तौर पर अवश्य अर्पित कीजिए जैसे कि लाल गंध लाल कपड़े लाल चूड़ियां लाल फूल इत्यादि।
  • आप इसके पश्चात माता लक्ष्मी जी को खीर और अनार का भोग लगाइए पूजा के पश्चात माता लक्ष्मी जी का नीचे दिए हुए मंत्रों से आवाहन और जाप कीजिए:-

विष्णुप्रिये नमोस्तुभ्यं नमोस्तुभ्यं जगद्वते
आर्तहंत्री नमोस्तुभ्यं समृद्धं कुरु में सदा।

नमो नमोस्तु महामाये श्रीपीठे सुर पूजिते
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी: नमोस्तुते।

  • जब आप यह आवाहन मंत्र कर लेते हैं तो इस आवाहन मंत्र के पश्चात इस विशेष लक्ष्मी मंत्र का कम से कम पांच माला जाप अवश्य कीजिए:-

मंत्र:- ऊं श्रीं श्रियै नम:

  • इन मंत्रों का जाप करने के पश्चात धन की देवी माता लक्ष्मी जी की आरती कीजिए पूजा मंत्र जाप और आरती में हुई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगिये।

उपरोक्त जो जानकारियां हमने आपको बताई है यदि आप इसके अनुसार माता लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके जीवन में आने वाली धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी आपके जीवन में चल रही सभी समस्याओं और परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ेंगे आपके घर परिवार के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी जिसकी वजह से आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे आप इन उपायों को अवश्य कीजिएगा आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

नोट:- हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी आप अपना सुझाव नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट करके दे सकते हैं आप अपना सहयोग हमारे साथ बनाए रखें हम इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button