अन्य

शिवलिंग पर इन चीज़ों को चढाने से भोले बाबा करते हैं भक्त की मुराद पूरी, मनचाहे फल के लिए करें ये काम

शिव जी को भोलेनाथ जी के नाम से भी पुकारा जाता है इसलिए शिव जी को भोला भी कहा गया है क्योंकि यह अपने भक्तों की साधारण सी पूजा से ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की इच्छा अनुसार उनको फल देते हैं आपको बता दें कि अन्य देवी देवताओं की तरह ही भगवान शिव जी को भी कुछ चीजें बहुत ही ज्यादा प्रिय है यदि आप इनकी पूजा में इस प्रिय वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं तो शिवजी बहुत ही जल्दी प्रसन्न होंगे और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी शिवजी की पूजा में शिवलिंग का अभिषेक और उस पर चढ़ाई जाने वाली वस्तुएं अलग अलग महत्व रखती है ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का अभिषेक करने से नपुंसकता से लेकर धन-धान्य का भी लाभ प्राप्त होता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने से क्या लाभ प्राप्त होता है इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन चीजों को चढ़ाने से क्या फायदा होता है:-

कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने हेतु:-

यदि कोई व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है वह कर्ज को लेकर काफी परेशान है तो सोमवार के शुभ दिन पर शिव जी को चावल अर्पित कीजिए यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे कर्ज से छुटकारा प्राप्त होता है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती है पके हुए चावलों से शिवलिंग का सिंगार करने से मांगलिक दोष शांत हो जाता है।

सुख में वृद्धि हेतु:-

यदि आप अपने घर परिवार में सुख और आपसी प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो सोमवार के दिन भगवान शिव जी को जौ अर्पित कीजिए गेहूं चढ़ाने से संतान की हर समस्या दूर होती है और संतान के सुख में वृद्धि मिलती है किसी भी प्रकार का अन्न चढ़ाने के पश्चात पंडित या किसी जरूरतमंद या निर्धन व्यक्ति को उसका दान कर दीजिए और उसे भोजन भी कराइए।

संतान की कामना हेतु:-

यदि आप संतान की कामना रखते हैं और किसी कारणवश आप आपकी संतान नहीं हो पा रही है तो पति और पत्नी दोनों को ही शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए ब्राह्मणों और निर्धनों को भोजन करवाना चाहिए सोमवार के दिन व्रत रखना चाहिए यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे महादेव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके घर में संतान की किलकारियां गूंजने लगेंगीं।

रोग से छुटकारा:-

अगर आप काफी लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है और उससे आपको छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो जल में दूध के साथ सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित कीजिए यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपका रोग अवश्य दूर हो जाएगा।

दीर्घायु के लिए:-

यदि आप दीर्घायु की कामना रखते हैं तो शिवलिंग पर सफेद रंग के वस्त्र और जनेऊ अर्पित कीजिए यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे भगवान शिव अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं और इससे अपने जीवन में सफलता भी प्राप्त होती है इसके अतिरिक्त सोमवार के दिन तिल चढ़ाने से पापों का नाश भी होता है।

नोट:- हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी आप अपना सुझाव नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट करके दे सकते हैं आप अपना सहयोग हमारे साथ बनाए रखें हम आगे भी इसी प्रकार से जाने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button