अध्यात्म

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के कुछ प्रभावशाली और चमत्कारिक उपाय, जिनसे आपके दुख होंगे दूर

भगवान शिव जी को सभी देवताओं में सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है, इनके भक्त इनको भोला नाम से भी बुलाते हैं क्योंकि यह बहुत ही भोले माने गए हैं, यह अपने भक्तों की थोड़ी भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, अगर आप भगवान भोलेनाथ को अपने सच्चे मन से याद करते हैं और इनकी पूजा-अर्चना करते हैं तो यह आपके सभी दुख दूर करेंगे, इसके अलावा भगवान शिव जी की पूजा और उससे जुड़े हुए ऐसे कुछ खास उपाय हैं जिनको करके आप भगवान शिव जी को अति शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं और इनकी कृपा आपको प्राप्त हो सकती है, ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव जी को अन्न, द्रव्य और फूल अर्पित करने के कुछ खास उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, इस बात का जिक्र शिव पुराण में भी किया गया है।

आज हम आपको शिव पुराण के अनुसार ऐसे कुछ आसान उपाय बताने वाले हैं जिनको अगर आप भगवान शिव जी की पूजा में इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का अंत होगा।

आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

  • अगर आप भगवान शिव जी की पूजा में अक्षत अर्पित करते हैं तो इससे आपकी धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर होती है और आपको धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • अगर आप शाम के समय किसी शिव मंदिर में दीपक जलाते हैं तो इससे धन संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप शिवरात्रि के दिनों में भगवान शिव जी को तिल अर्पित करते हैं तो इससे आपके सभी पाप दूर होते हैं।
  • अगर आप शिव जी को जौ अर्पित करते हैं तो इससे आपके सुखों में बढ़ोतरी होगी।

  • अगर आप भगवान शिवजी को जल अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
  • अगर किसी व्यक्ति को संतान प्राप्ति की अभिलाषा है तो इस स्थिति में भगवान शिव जी को शिवरात्रि के दिनों में गेहूं अर्पित करना चाहिए इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • शिव पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर आप भगवान शिव जी पर गंगा जल अर्पित करते हैं तो इससे व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।
  • अगर आप दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो इससे तेज दिमाग होता है।
  • अगर आप शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करते हैं तो इससे सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

  • अगर आप भगवान शिव जी का अभिषेक शहद से करते हैं तो इससे टीवी से पीड़ित व्यक्ति का रोग दूर होगा।
  • अगर आप भगवान शिव जी के अभिषेक में गाय के घी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे शारीरिक कमजोरी दूर होगी।
  • अगर आप भगवान शिव जी पर सफेद आक का फूल या शमी के पत्ते अर्पित करते हैं तो इससे आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप भगवान शिव जी पर चमेली का फूल अर्पित करते हैं तो वाहन सुख प्राप्त होता है।

  • अगर आप भगवान शिव जी पर बेला के फूल अर्पित करते हैं तो इससे सुशील पत्नी की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप भगवान शिव जी पर जूही के फूल अर्पित करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी।

  • अगर आप भगवान शिवजी पर कनेर के फूल अर्पित करते हैं तो इससे आपको नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप भगवान शिव जी के ऊपर धतूरे के फूल अर्पित करते हैं तो इससे गुणवान पुत्र की प्राप्ति होती है जो आपके कुल का नाम रोशन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button