बॉलीवुड

39 साल के TV एक्टर रवि दुबे को रातोंरात आया बुढ़ापा! हालत देख पहचानना हुआ मुश्किल: PHOTOS

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता रवि दुबे ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। रवि दुबे को सबसे ज्यादा पॉपुलर सीरियल ‘जमाई राजा’ के लिए जाना जाता है जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ का किरदार निभाया था। बता दें, इस टीवी शो के माध्यम से रवि दुबे को घर-घर में बड़ी पहचान हासिल हुई थी।

ravie dubey

इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिये’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई शोज में काम किया। अब इसी बीच रवि दुबे की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। तो आइए जानते हैं रवि दुबे की लेटेस्ट तस्वीरों के बारे में..

रवि दुबे के नए लुक से चौंके फैंस

गौरतलब है कि रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक है जिनकी फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लड़कियां उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटती है। इतना ही नहीं बल्कि रवि दुबे सबसे हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में भी शामिल है, लेकिन इसी बीच रवि दुबे की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ गई जिन्हें देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए।

ravie dubey

दरअसल, रवि दुबे की यह तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फैराडे’ की है जिसमें वह एक बूढ़े शख्स का किरदार निभा रहे हैं। देखा जा सकता है कि तस्वीर में रवि काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। वहीं उनके सिर से बाल भी उड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा मुंह में सिगरेट लिए हुए वह एक अलग ही अंदाज में नजर आए। जैसे ही रवि दुबे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स हैरान रह गए और उनसे तरह-तरह के सवाल करने लगे।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

जब लोगों को पता चला कि यह उनका ये रूप उनकी फिल्म के किरदार है तो फैंस उनकी मेहनत की खूब तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “डेडिकेशन का दूसरा नाम है रवि दुबे।” एक ने कहा कि, “सर आपके जैसी मेहनती एक्टर तो कोई नहीं है। आप बेस्ट हो सर हमारे यूपी बिहार के।”

ravie dubey

एक अन्य ने कहा कि, “आप क्या चीज हो यार। आपको बॉलीवुड की नहीं बल्कि बॉलीवुड को आपकी जरूरत है। एक्टिंग के ए की शुरुआत भी आप ही हो। मैं अगर एक्टिंग सीख रहा हूं तो आप मेरे बेस्ट टीचर हो।” बता दे महज 39 साल की उम्र में रवि ने इस किरदार में जान डाल दी है और दर्शक उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड भी है।

एक्टर की पत्नी भी मशहूर अदाकारा

ravie dubey

रवि दुबे की यह फिल्म इसी साल दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसकी प्रोड्यूसर उनकी खुद की पत्नी सरगुन मेहता है जबकि  इसके डायरेक्टर अंकुर पाजनी है। रवि दुबे की तरह ही उनकी पत्नी भी एक मशहूर अदाकारा, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है।

इसके अलावा ‘उदारिया’ और ‘जुनूनियत’ जैसी टीवी शो को भी प्रोड्यूस कर चुकी है। वहीं रवि दुबे अब तक ‘सास बिना ससुराल’, ‘नच बलिए’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘स्त्री तेरी कहानी’ जैसे शो में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button