बॉलीवुड

इस हैंडसम अभिनेता पर मरती है लाखों लड़कियां, पर उनकी दुल्हन बनना चाहती है ये मशहूर अभिनेत्री

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज के समय में न सिर्फ बॉलीवुड के सितारे बल्कि टीवी जगत के सितारे भी सुर्खियों में रहते हैं। ये सितारे फ़िल्म जगत के सितारों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया के इस जमाने में लोग जिन सितारों को पसंद करते हैं, उनके पल-पल की जानकारी रखना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि ये सितारे आजकल अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि टीवी जगत की जानी-मानी अदाकारा हैं। लेकिन आजकल ये अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

दरसअल, हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि अपर्णा दीक्षित हैं। जी हां, आजकल अर्पणा अपनी लव लाइफ के खुलासे करने के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये टीवी जगत के बहुत ही हैंडसम एक्टर से प्यार करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया है।

टीवी जगत में ऐसा है अर्पणा का करियर

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि अर्पणा का जन्म 20 अक्टूबर 1991 को आगरा में हुआ है। 28 साल की अपर्णा दीक्षित जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही खूबसूरत भी हैं। इतना ही नहीं इन्होंने टीवी जगत में बेहद कम समय में काफी नाम कमाया है। बात करें अर्पणा के करियर की तो इन्होंने पहली बार साल 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले एपिक शो महाभारत में अम्बिका का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। यही नहीं इसके बाद अपर्णा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातर तरक्की की सीढियां चढ़ती गयीं। जी हां, तभी अर्पणा ने पवित्र रिश्ता, मेरी आशिकी तुमसे ही, पौरस, लाल इश्क, बेपनाह प्यार जैसे कई टीवी शो में काम किया और खूब सारा नाम भी कमाया। हालांकि आजकल अपर्णा दंगल टीवी पर आने वाले शो प्यार की लुका छिपी में काम कर रही हैं।

इस अभिनेता को दे दिया है दिल

अब आपके जहन में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर अर्पणा किस अभिनेता को अपना दिल दे बैठी हैं? तो चलिए अब बिना देर करते हुए बताते हैं कि आखिर अर्पणा किसे चाहती हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में अर्पणा ने ये खुलासा किया कि वो टीवी जगत के सबसे हैंडसम अभिनेता पर्ल वी पुरी को बेहद पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, उनसे शादी भी करना चाहती हैं।

अपने डैशिंग चार्म के लिए टीवी जगत में हर कोई पर्ल वी को जनता है।  हालांकि अभिनेता ने इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं है, लेकिन दोनों सीरियल बेपनाह प्यार में काम करने के दौरान एक-दूसरे के करीब आये थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि पर्ल अपर्णा के प्यार को कबूल करते हैं या नहीं। ये बात और है कि अपर्णा ने अपने दिल की बात जरूर सबके सामने रख दी है।

पढ़ें Bigg Boss की वजह से सलमान को हो गई ये बड़ी बिमारी, जल्द छोड़ सकते हैं शो

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button