बॉलीवुड

जब अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी तुड़वाने पहुंची जान्हवी, काट ली हाथ की नस, हुआ खूब बवाल

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल हैं। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। ये शादी बी-टाउन में काफी चर्चा में रही थी। इस शादी में लिमिटेड मेहमान आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के एक दिन पहले यहां जमकर बवाल हुआ था। इस बवाल की वजह थी जान्हवी कपूर, जिन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी रुकवाने के लिए अपनी हाथ की नस काट ली थी।

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी रुकवाने पहुंच गई थी जान्हवी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, दोनों का ही अपना-अपना पास्ट रहा है। जैसे ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा। ब्रेकअप के समय भाईजान ने भी बहुत बवाल काटा था। वहीं अभिषेक का अफेयर करिश्मा कपूर से रहा। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन फिर एंड टाइम पर यह रिश्ता टूट गया। करिश्मा के बाद अभिषेक की लाइफ में कथित रूप से एक और लड़की आई थी जान्हवी कपूर।

जब अभी और ऐश की शादी हो रही थी तो जान्हवी अमिताभ के बंगले के बाहर आ गई थी। शादी के एक दिन पहले उन्होंने अभिषेक के घर के बाहर अपनी नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वह नहीं चाहती थी कि अभिषेक ऐश्वर्या से शादी करे। जान्हवी का आरोप था कि उनका अभिषेक से लव अफेयर चल रहा था। हमारी शादी भी हुई थी।

खुदकुशी के प्रयास में पुलिस ने किया था अरेस्ट

हालांकि जब जान्हवी से शादी के सबूत मांगे गए तो उनका कहना था कि सच्चे प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। इसके बाद बच्चन परिवार को पुलिस बुलानी पड़ी थी। वह जान्हवी को खुदकुशी के प्रयास करने के आरोप में अरेस्ट कर ले गई थी। बाद में उन्हें दस हजार के जुर्माने पर छोड़ दिया गया था।

बताते चलें कि यहां हम जिस जान्हवी कपूर की बात कर रहे हैं वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी नहीं है। बल्कि जान्हवी कपूर नाम की ये लड़की कभी एक मॉडल और अभिनेत्री हुआ करती थी। जान्हवी ने दावा किया था कि अभिषेक बच्चन की ‘दस’ फिल्म के गाने ‘दस बहाने कर के ले गई दिल’ में वह भी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह और अभिषेक करीब आए थे।

हालांकि एक्टर ने इन दावों को खोखला बताया था। कुछ ने इसे एक्ट्रेस का फेमस होने के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। लेकिन मॉडल की इस हरकत से बच्चन परिवार की रातों की नींद उड़ गई थी। मीडिया में हर जगह अभिषेक और जान्हवी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button