अध्यात्म

बुरी नजर लगने पर मिलते हैं ये संकेत, कुछ अनर्थ हो इसके पहले खुद को बचा लें

‘बुरी नजर’ ये दो शब्द आपने अपने बड़े बुजुर्गों से कई बार सुने होंगे। यह एक प्रकार से किसी बाहरी व्यक्ति की ‘हाय’ होती है। जब कोई शख्स आपका बुरा चाहता है या आपकी खुशी और तरक्की से जलता है तो वह आपके ऊपर अपनी बुरी नजर लगा देता है। ऐसा होने पर आपके साथ बहुत सी बुरी घटनाएं होती है। कई बार हम समझ नहीं पाते हैं कि हमारे ऊपर बुरी नजर लगी है या नहीं। ज्योतिष शास्त्र में इसे पहचानने के कुछ खास संकेत बताए गए हैं।

ये संकेत बताते हैं आपको लग गई बुरी नजर

1. जब किसी की बुरी नजर लगती है तो बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। जो काम आसानी से हो सकता था, उसे करने में भी कई बढ़ाएं उत्पन्न हो जाती है। आपको हद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

2. बुरी नजर लगने के बाद व्यक्ति की तबीयत गड़बड़ रहने लगती है। वह पहले से ज्यादा बीमार होने लगता है। उसे आए दिन कोई न कोई रोग हो जाता है। या फिर कोई ऐसी बीमारी आपको जकड़ लेती है जो पीछा नहीं छोड़ती है।

3. यदि आपके साथ बार-बार बुरी और अनचाही घटनाएं घटित होने लगे तो यह भी बुरी नजर का संकेत होता है। मतलब सारी चीजें आपकी मनमर्जी के विरुद्ध हो रही है। आपको जिस बात का डर सताता है वही हो जाता है।

4. बुरी नजर लगने पर इंसान हमेशा थका हुआ महसूस करता है। उसे बिना किसी वजह के घबराहट होती है। उसका सिर दर्द करने लगता है। उसे कुछ अच्छा नहीं लगता है। वह चिढ़चिढ़ा हो जाता है। उसे खाना पीना भी अच्छा नहीं लगता है।

5. कई बार बुरी नजर लगने पर आपको रात को अच्छे से नींद नहीं आती है। कुछ तो पूरी रात यूं ही जागते रहते हैं। वहीं छोटे बच्चे बिना किसी वजह के रात को खूब रोने लगते हैं। बुरी नजर लगने पर डरावने सपने भी आते हैं।

6. जब कोई व्यक्ति अच्छा कमाता है तो उसे बुरी नजर लग जाती है। फिर उसकी जॉब चली जाती है, व्यर्थ का खर्चा सामने आ जाता है या फिर व्यापार में नुकसान होने लगता है। कुल मिलाकर पैसा घर में टिकता ही नहीं है।

7. कई बार आपके घर की सुख-शांति देखकर भी लोग बुरी नजर लगा देते हैं। इसके बाद परिवार में खूब लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। लोगों के मीठे रिश्ते आपस में कड़वाहट में बदल जाते हैं। स्वर्ग जैसा घर भी नरक में तब्दील हो जाता है।

बुरी नजर से ऐसे बचे

बुरी नजर से बचने के लिए घर-दुकान में नींबू मिर्च लटकाकर रखें। खड़ी मिर्च को पीड़ित शख्स के ऊपर से घुमाकर जला दें। नमक और राई को मुट्ठी में लेकर और पीड़ित के ऊपर घुमाकर बाहर फेंक देने से भी बुरी नजर उतर जाती है। गले या हाथ पैर में काला धागा बंधने और बच्चों को काला टीका लगाने से भी बुरी नजर आसपास नहीं भटकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button