राशिफल

राशिफल 9 फरवरी 2023: आज 6 राशियों पर श्री विष्णु रहेंगे मेहरबान, आय के नए स्रोत होंगे विकसित

आज हम आपको गुरुवार 9 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नए कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है इसलिए आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जमीन जायजाद के मामलों में सावधान रहना होगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लेना बेहतर होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ेगा इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल सकारत्मक बनेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर हर काम को पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। कुछ जरूरी कामों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को धैर्य रखना होगा। अचानक फिजूलखर्ची अधिक होगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का दिन भी काफी बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचने की कोशिश कीजिए। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होने के योग हैं। अतिरिक्त लाभ से धन में बढ़ोतरी होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप इधर उधर की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आर्थिक मुनाफा होने के प्रबल योग हैं। व्यापार में आपको दुगना तिगना लाभ होने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में आप कामयाब हो जाएंगे। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही ज्यादा आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। किसी जरूरी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें, क्योंकि घटना-दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button