अध्यात्म

चमत्कारी होता है नमक का पानी, इसके खास टोटके इंसान को बना देते हैं धनवान

नमक हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इसके बिना हम खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। ज्योतिष और वास्तु में भी नमक को अहमियत दी जाती है। इसका इस्तेमाल कई टोने टोटकों में किया जाता है। आज हम आपको नमक के पानी के कुछ खास उपाय बता रहे हैं। इन्हें आजमाने पर आपकी कई समस्याएं खत्म हो जाएगी।

नमक के पानी के टोटके

1. धन लाभ के लिए आप एक कांच का ग्लास लें। इसमें नमक वाला पानी भर दें। अब इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें। समय-समय पर इसमें पानी बदलते रहें। चाहे तो इसमें मनी प्लांट भी लगा दें। इससे आपकी पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी। भविष्य में आपको फिर पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी।

2. कर्ज से मुक्ति पाने में नमक आपकी हेल्प कर सकता है। आपको बस रोजाना घर का पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक मिला देना है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। साथ ही आपकी आय बढ़ेगी। इससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

3. नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए नमक सबसे अच्छा होता है। आपको बस एक ग्लास में नमक वाला पानी रखना है। फिर इसे घर की बाथरूम में रख देना है। बाथरूम में घर की सबसे अधिक नेगेटिव एनर्जी होती है। यह नमक इस नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। इसका पानी समय-समय पर बदलते रहे।

4. बच्चों को बुरी से बचाने के लिए नमक वाला पानी बेस्ट होता है। आपको बच्चों को हफ्ते में एक बार नमक वाले पानी से नहलाना चाहिए। आप इसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल करे। इससे बच्चों का हर तरह का नजर दोष दूर हो जाएगा। वह बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे। उनका रोना भी कम हो जाएगा।

5. घर के लड़ाई झगड़े शांत करने के लिए नमक का उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे अधिक झगड़े वाली जगह जैसे किचन, हॉल या बेडरूम में कांच की कटोरी में नमक वाला पानी भरकर रखना चाहिए। इससे इंसान की नेगेटिविटी खत्म होगी और घर में शांति रहेगी।

6. आय में वृद्धि करने के लिए नमक का उपाय सबसे कारगर सिद्ध होता है। इसके लिए आपको हर रविवार घर में नमक वाले पानी का पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है। वह आपके घर ज्यादा रहती है। फिर आपके पास पैसा आने लगता है। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होने लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button