राशिफल

राशिफल 25 जून: शनिदेव की कृपा से ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, हर तरफ से मिलेंगे फायदे ही फायदे

आज आप शनिवार 25 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 25 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को समय पर पूर्ण करेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। कार्य-व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी सकारात्मक सोच से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। ससुराल पक्ष से सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। पुराने कामकाज की योजनाएं पूरी हो सकती हैं। खुदरा व्यापार करने वाले लोगों को आज भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज आपको पिता से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। पैतृक लाभ की संभावना नजर आ रही है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपका मनोबल मजबूत बनेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सभी कार्य सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर तरक्की हासिल होगी। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। जो लोग काफी लंबे समय से नहीं नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपने कामकाज में सोचा हुआ मुनाफा प्राप्त होगा। व्यापारियों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कारोबार में भारी फायदा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के नए स्रोत विकसित होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कुछ कामों में कठिनाईयां आ सकती हैं। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। कारोबारियों को आज धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन सेल्स टीम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। युवाओं को बेकार के मामले में पड़ने की जरूरत नहीं है। अपनी उर्जा को बचाने में ध्यान दीजिए। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत ठीक रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जरूरी है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपका मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। कारोबार से जुड़े हुए लोग अगर निवेश करना चाहते हैं, तो उनको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज ऑफिस में बड़े अधिकारी कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, उसके लिए अपनी उपस्थिति दर्ज रखें। कपड़ा का व्यापार करने वाले लोगों को आज मुनाफा कमाने में संदेह है, उन्हें अपने कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। युवाओं के दिमाग में काफी समय से उथल-पुथल चल रही है, जिसे लेकर वह परेशान भी हैं, अब इस उथल-पुथल में ठहराव आएगा। मां की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम होता है, अगर आपको उनकी सेवा करने का मौका मिलता है, तो हाथ से मत जाने दीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों पर खर्च संभव है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। युवा बिना किसी तनाव के मौज मस्ती के साथ दिन व्यतीत करेंगे लेकिन आपको हमेशा अपने लक्ष्य को याद रखना होगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसका समाधान करने में काफी ज्यादा समय लग जाएगा। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में अगर कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। आपको सकारात्मक सोच के साथ अपने काम पूरे करने होंगे इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। कार्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। युवा मन को शांत बनाए रखें और इसके लिए मेडिटेशन के साथ में प्रभु का ध्यान भी करें, मन को शांति मिलेगी। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। ठंडी चीजों से परहेज करने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही करने से गंभीर और बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। बड़े भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म पर ध्यान देंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। करियर को लेकर कुछ नए और अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा अनुभव करेंगे। दिन की शुरुआत में ही मनचाहा कार्य मिल सकता है। अगर आपने कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन के लिए अप्लाई किया है, तो आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले इन लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण चिंता तथा तनाव रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति और व्यापार में अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। आप दूसरों के कामों में दखलअंदाजी मत कीजिए। आपको अपने काम से काम रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button