अध्यात्म

मकर संक्रांति से शुरू होंगे अच्छे दिन, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, दूर होगी पैसों की किल्लत

ग्रहों की बदलती स्थिति हमारी लाइफ में अच्छा या बुरा समय लाती है। इस बार 13 जनवरी को मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर (Mars Transit) कर रहा है। यह गोचर मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से ठीक एक दिन पहले है। यानि मकर संक्रांति से चार राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। इनके घर मां लक्ष्मी पधारेगी। साथ ही और भी कई लाभ होंगे।

मेष राशि

मंगल गोचर (Mangal Gochar) का सीधा लाभ मेष राशि के जातकों को होगा। इनके वर्क प्लेस में इनकी तारीफ होगी। इनकी सैलरी बढ़ सकती है। नई कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं सरकारी नौकरी के चांस भी प्रबल हो सकते हैं। बीजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए मकर संक्रांति का दिन लाभकारी रहेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लोगों से मिलना जुलना बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मंगल का राशि बदलना मिथुन राशि का भाग्य चमका देगा। किस्मत इनका हर पल साथ देगी। इनके सभी अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह भाग्य के दम पर हो जाएगा। बीजनेस में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि

मंगल का राशि बदलना कर्क राशि के जातकों को धन लाभ देगा। इन्हें चारों ओर से धन की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से कोई बाद धन लाभ हो सकता है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। रिश्ते नाते मजबूत होंगे। दुश्मन भी दोस्त बन जाएंगे। कुँवारे लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले भी सफल होंगे।

तुला राशि

मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। ये नया साल आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस वर्ष आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। पैसों की कोई कमी नहीं होगी। आय में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। वहीं भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर चिंता खत्म होगी। पुराने रोग समाप्त हो जाएंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता से धन लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button