राशिफल

29 मई को शुक्र देव कर रहे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 7 राशि वालों की होगी मौज, मिलेगा शुभ फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र देव 29 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे और यह इस राशि में 22 जून 2021 तक रहने वाले हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं शुक्र देव का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों को शुक्र के गोचर का अच्छा फायदा मिलेगा। आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं। इस समय के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जमीन-जायजाद से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। बेकार की चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। इस अवधि के दौरान अप्रत्याशित शुभ फलों की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहने वाली है। नव दंपति के लिए यह गोचर संतान प्राप्ति के योग बना रहा है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर धन लाभ के प्रबल योग बना रहा है। आमदनी के अधिक से अधिक स्रोत हासिल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल बनेगी। इस समय के दौरान आपको बेहतरीन सफलता मिलने के योग हैं। आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर कार्य क्षेत्र में तरक्की दिला सकता है। नौकरी में आपको लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। इस अवधि के दौरान शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका सपोर्ट करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर भाग्य में वृद्धि करेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे ज्यादा आपको फल की प्राप्ति होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। इस अवधि के दौरान आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है। अगर आप कोई व्यापार शुरू करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शादीशुदा जिंदगी में सुख के पल लाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते आपके मजबूत बनेंगे। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा नजारा रहा है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। आपको भारी मुनाफा मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि के दौरान प्रॉपर्टी में वृद्धि हो सकती है। मकान वाहन खरीदने की संभावना बन रही है। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। माताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और उनका आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मन की शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। मित्रों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सगे-संबंधियों से खुशखबरी मिल सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको संभल कर रहना होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। प्रिय का बदलता व्यवहार आपके मन को काफी परेशान करेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु अनजाने लोगों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम विवाह होने का योग बन रहा है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button