राशिफल

अगले 10 दिनों में खुशियों से भर जाएगा इन राशियों का दामन, शुक्रदेव की कृपा से होगा बड़ा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी राशि और ग्रहों का खास संबंध होता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 13 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। यह इस राशि में 7 अगस्त तक रहने वाला है। इसका चार विशेष राशियों पर अच्छा असर पड़ेगा। सभी को कई लाभ होंगे।

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों की लाइफ में अच्छे दिन में लाएगा। नौकरी करने वालों को तरक्की मिलेगी। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बॉस आप के काम से खुश रहेगा। काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। भगवान आपका साथ देंगे।

तुला राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को धनलाभ देगा। दोस्त या रिश्तेदारों से धन का बड़ा लाभ मिल सकता है। किस्मत आपका साथ देगी। बिजनेस करने वालों को फायदा मिलेगा। बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं तो समय सही है। कहीं पैसा निवेश करने के लिए समय उत्तम है। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी और संपत्ति के मामलों में फैसला आप के हित में होगा। करियर में कुछ बड़ा हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

धनु राशि

शुक्र का दूसरी राशि में प्रवेश धनु राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार को बढ़ाना है तो इसमें पैसा निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दोस्तों रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। सुख की अधिकता रहेगी, दुख कम रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनों से मेलजोल बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि

शुक्र राशि का गोचर कुंभ राशि के जीवन में गरीबी को दूर कर देगा। इन्हें अगले 1 महीने तक धन की कोई कमी नहीं रहेगी। पैसा चारों तरफ से आएगा। कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। लाइफ में सारी चीजें पॉजिटिव होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जिन जातकों के विवाह में अड़चन आ रही थी उनकी दिक्कत दूर होगी। किसी अच्छे घर रिश्ता तय हो सकता है। भाग्य आपका हर मोड़ पर साथ देगा। छात्रों को मन के अनुसार परिणाम मिलेंगे। पढ़ाई लिखाई के लिए समय उत्तम रहेगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button