अध्यात्म

सालों बाद आपस में मिले शुक्र-शनि, इन राशियों की होगी चांदी, इतना पैसा आएगा भाग्य पलट जाएगा

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर काफी अहम माना जाता है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो इसका सभी के जीवन पर असर पड़ता है। कभी-कभी दो ग्रह एक ही राशि में भी आ जाते हैं। इससे एक खास युति का निर्माण होता है। यह सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालती है। इस समय शनि और शुक्र ये दोनों ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं।

शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। वह लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। वहीं शुक्र धन, लग्‍जरी लाइफ, सुख और प्रेम का कारक होता है। ऐसे में शुक्र और शनि की युति तीन राशियों की किस्मत चमकाने वाली है। इन लकी राशियों को शुक्र-शनि का आशीर्वाद मिलने वाला है। इनके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

सिंह राशि

शुक्र और शनि की युति से सिंह राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आपकी आपके जीवनसाथी के साथ बहुत बनेगी। दोनों साथ में एक अच्छा समय बिताएंगे। वहीं कुंवारे लोगों को शादी के ऑफर मिलेंगे। इतना ही नहीं प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी आपको सफलता हाथ लगेगी।

समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। बीजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आएंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा हो सकती है।

धनु राशि

शनि-शुक्र का एक ही राशि में होना धनु राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य इनका भरपूर साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमे इन्हें सफलता मिलेगी। इनके अपनों से रिश्ते बेहतर होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा।

आपके सभी अटके हुए काम समय पर होंगे। यदि नया बीजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसमें निवेश करने से लाभ होगा। काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन होगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। माता-पिता से धन की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि

शनि और शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों को धन लाभ देगा। इन्हें पैसे कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको बस इन मौकों को पहचानना है और मेहनत करने से नहीं घबराना है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। शादी-ब्याह के मामला निकल सकते हैं। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देगा। कहीं लंबी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। रुका हुआ धन मिल जाएगा। अटका हुआ काम हो जाएगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button