अध्यात्म

इन राशियों के आ गए सुनहरे दिन, शुक्र ग्रह हुए मेहरबान, चांदी जैसी चमकेगी जिंदगी

जीवन में सुख और दुख का आना जाना चलता ही रहता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र की माने तो आपकी राशि और उससे जुड़े ग्रह यह तय करते हैं कि आपका भविष्य क्या होगा। यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है तो ये अच्छी बात है। शुक्र ग्रह को जीवन में खुशियों और सुख सुविधाओं का कारक माना जाता है। कुछ समय पहले ही शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर हुआ था। यहां वे 23 मई तक रहेंगे। ऐसे में अगले 20 दिन 3 राशि के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाले हैं। इन्हें ढेर सारा धन लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि के लिए बड़ा फायदेमंद होने वाला है। शुक्र वैसे भी इस रसि के स्वामी हैं। ऐसे में इनका राशि परिवर्तन इन जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आय के आने साधन खुल जाएंगे। जॉब वालों को प्रमोशन मिलेगा। जो बिजनेस कर रहे हैं उन्हें डबल मुनाफा होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम है। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा भी हो सकती है। घर में माहौल सुखद रहेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। शादी के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंद के मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इनके घर जल्द ही कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। करियर में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है। वहीं छात्रों के लिए भी ये दिन अच्छे जाने वाले हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीदने का योग भी बन सकता है।

घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के पूरे योग बन रहे हैं। आपकी थोड़ी सी मेहनत से घर में पैसा ही पैसा आएगा। यदि आपको पैसा कमाने का कोई नया मौका मिले तो उसे हाथ से जाने मत देना। नौकरी में बॉस आपके काम की तारीफ करेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात लाभकारी होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

शुक्र के गोचर से कर्क राशि के जातकों की चांदी ही चांदी होने वाली है। अगले कुछ दिन आपका किस्मत आपका खूब साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। जीवन में ढेर सारी खुशियों की बौछार आएगी। घर में हर कोई आपकी तारीफ करेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अपनों से प्रेम भी बढ़ेगा।

पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। धन से जुड़े सभी कार्य समय पर होंगे। किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल जाएगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी। कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button