दिलचस्प

जयमला में फ्रैक्चर पैर लेकर पहुंचा दूल्हा, फिर दुल्हन ने किया ऐसा काम, जीत लिए लाखों दिल -Video

शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। जिस घर में शादी होती है वहां सत्रह तरह के काम होते हैं। घर का हर सदस्य व्यस्त रहता है। यहां तक कि खुद दूल्हे को भी ढेर सारे काम देखने पड़ते हैं। ऐसे में क्या होगा जब शादी के ठीक पहले दूल्हे का पांव फ्रैक्चर हो जाए? यकीनन यह बेहद बुरी बात होगी। कोई भी दूल्हा ऐसा नहीं चाहेगा। लेकिन अनहोनी को कौन टाल सकता है। अब इस दूल्हे को ही देख लीजिए। इसका पैर शादी के ठीक पहले फ्रैक्चर हो गया। लेकिन फिर दुल्हन ने शादी वाले दिन जो किया उसने सबका दिल जीत लिया।

शादी के पहले फ्रैक्चर हुआ दूल्हे का पैर

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन की जयमाला का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। अब वैसे तो आप ने जयमाला के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन ये वाला सीधा आपके दिल में उतर जाएगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दुल्हन शादी के जोड़े में बड़ी खूबसूरत लग रही है। वहीं दूल्हा भी शेरवानी में जच रहा है। लेकिन उसके पांव में प्लास्टर भी चढ़ा हुआ है। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो चुका है। ऐसे में उसे जायमाला के दौरान खड़े रहने में दिक्कत होती है।

दूल्हे की तकलीफ को देखते हुए दुल्हन और अन्य मेहमान उसे सोफ़े पर आराम से बैठा देते हैं। उसका फ्रैक्चर वाला पांव भी एक गद्दीदार जगह रख दिया जाता है। इसके बाद जायमाला की प्रक्रिया शुरू होती है। दुल्हन खड़ी होकर सोफ़े पर बैठे दूल्हे के गले में आसानी से वरमाला पहना देती है। फिर दूल्हे की बारी आती है। लेकिन वह सोफ़े पर बैठा होता है और दुल्हन खड़ी रहती है। ऐसे में उसके हाथ दुल्हन के गले तक  नहीं पहुँच पाते हैं। फिर दुल्हन अपने दूल्हे के लिए जो करती है वह बहुत प्यारा होता है।

दुल्हन की केयर ने जीता सबका दिल

दुल्हन अपने घुटनों के बल नीचे बैठ जाती है। इससे दूल्हा आसानी से उसके गले में वरमाला पहना देता है। और इस तरह जयमाला का कार्यक्रम हो जाता है। वहीं दुल्हन का दूल्हे के प्रति ये प्यार देखकर वहां मौजूद मेहमान खुश हो जाते हैं। वह तालियाँ बजाकर दुल्हन की वाह-वाही करते हैं। सभी के चहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान रहती है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी बड़ा वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे tiyasonkar नाम के यूजर ने साझा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T I Y A S O N K A R (@tiyasonkar)

इस वीडियो पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “दुल्हन ने वचन बोलने से पहले ही निभा दिया।” वहीं दूसरे ने कहा “दूल्हा बहुत लकी है जो उसे इतना प्यार करने वाली दुल्हन मिली।” एक और शख्स कहने लगा “ये सोशल मीडिया का सबसे प्यारा वीडियो है।” एक ने बोला “दुल्हन ने तो ससुराल जाने से पहले ही सबका दिल जीत लिया।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button