बॉलीवुड

‘अंबानी परिवार’ ने रंगों की जगह खेली फूलों से होली, मां-भाभी के साथ ईशा ने की जमकर मस्ती: PICS

होली रंगों का त्योहार है। भारत में इस त्यौहार को बड़े ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है, जहां पर हर एक इंसान रंगों में रंगा हुआ नजर आता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली का शानदार जश्न होता है। गली-मोहल्लों में खूब धूम धड़ाका देखने को मिलता है। ना केवल आम जनता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस त्यौहार को बड़े ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। जब बात त्योहार की आती है तो अंबानी परिवार में भी हर एक त्यौहार को बाद ही शाही अंदाज से सेलिब्रेट किया जाता है। अब इसी बीच अंबानी फैमिली की होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं मुकेश अंबानी के परिवार की तस्वीर..

दरअसल, मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार में रंगों से नहीं बल्कि फूलों से होली खेली गई। जी हां.. ये होली की तस्वीरें साल 2018 की है जो इस होली के मौके पर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी, बहू श्लोका मेहता हर कोई फूलों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

neeta ambani

neeta ambani

इस दौरान इन्होंने भगवान कृष्ण के साथ भी फूलों की होली खेली। देखा जा सकता है कि अलग-अलग तरह के फूलों का ढेर लगा हुआ है जिसके बीच श्लोका मेहता और इशा अंबानी समेत हर कोई मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में ईशा अंबानी अपनी भाभी श्लोका मेहता के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है।

neeta ambani

साल 2018 की होली के खास मौके पर ईशा अंबानी ने पिंक कलर का ड्रेस पहना हुआ था जिस पर व्हाइट कलर के धागों की एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके अलावा ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला रखा हुआ था। साथ ही गॉगल लगाया था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान ईशा अंबानी फूलों के साथ एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है।

neeta ambani

कुछ तस्वीरों में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने एक शख्स के ऊपर फूलों से भरा टोकरा उड़ेल दिया तो वही उनके जीजू आनंद पीरामल भी नजर आए।

neeta ambani

neeta ambani

इस दौरान नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इस खास मौके पर पिंक और येलो कलर का सूट पहना हुआ था।

neeta ambani

देखा जा सकता है कि पिंक कलर के बांधनी दुपट्टे के साथ येलो कलर का सूट उनकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा दिए। बता दें, साल 2018 में अंबानी परिवार में होली की पार्टी भी हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ शामिल हुई थी। इसी पार्टी में कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी स्पॉट किए गए थे।

neeta ambani

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button