राशिफल

राशिफल 10 मई: आज 3 राशि वालों के जीवन की कठिनाइयां बजरंगबली करेंगे दूर, मिलेंगी अपार खुशियां

आज आप मंगलवार 10 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 10 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने पार्टनर से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ख़ास परिणाम लेकर आया है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनका समाधान होगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापारियों को धन लाभ मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धि मिलने की प्रबल संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरा हो सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ आज किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अधिक तनाव लेने से बचना होगा अन्यथा इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का निवेश जल्दीबाजी में करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखना ठीक रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ परेशानियां लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरी कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। पैसों का लेन-देन करने से बचना होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अगर साझेदारी में व्यापार शुरू करना है, तो सोच-विचार जरूर करें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। शिक्षा या संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप अधिक गुस्सा करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुछ काम थोड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कुछ जरूरी कामों पर धन खर्च हो सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। निवेश संबंधित कामों में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके दिमाग में नई नई योजनाएं आ सकती हैं। आज का दिन सफलतादायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि की महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू कामों को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आज का दिन करियर के लिए खास अवसर लेकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button