बॉलीवुड

एक दूसरे के कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड के ये 7 भाई-बहन, एक है फेमस तो दूसरा जी रहा गुमनाम जिंदगी

वैसे तो हर भाई-बहन एक दूसरे से मिलते जुलते लगते हैं। लेकिन कुछ तो एक दूसरे की कॉर्बन कॉपी होते हैं। इन्हें देख कई बार लोग भी धोखा खा जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जो अपने भाई या बहन की हूबहू कॉपी हैं। इनमें एक बेहद सफल है तो दूसरा गुमनामी की जिंदगी काट रहा है।

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी 46 की हैं जबकि उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी 43 साल की हैं। दोनों बहनों में उम्र में सिर्फ 3 साल का अंतर है, लेकिन दिखने में दोनों काफी हद तक एक दूसरे जैसी लगती हैं। यहां शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया है।

हालांकि उनकी बहन शमिता कोई खास कमाल नहीं कर पाई। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें अपनी बहन जैसी लोकप्रियता नहीं मिली। निजी जिंदगी में दोनों बहनों में काफी स्ट्रॉंग बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

अनुपम खेर और राजू खेर

अनुपम खेर 67 वर्ष के हैं। वहीं उनके छोटे भाई राजू खेर 64 के हैं। अनुपम खेर ने अपने अभिनय का जलवा दिखा बॉलीवुड में खूब नाम और शोहरत कमाई। वहीं उनके छोटे भाई राजू ने भी कुछ फिल्में की, लेकिन बड़े भाई जैसी सफलता हाथ नहीं लगी।

राजू फिल्म के अलावा टीवी में भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 1999 में संस्कार नाम का टीवी सीरियल भी डायरेक्ट किया था। वे दिखने में हूबहू बड़े भाई अनुपम की कॉर्बन कॉपी हैं।

भारती सिंह और पिंकी सिंह

भरती सिंह टीवी की दुनिया की फेमस कॉमेडियन हैं। वे हाल ही में एक बच्चे की मां भी बनी हैं। भारती की एक बहन भी है पिंकी सिंह। भारती और पिंकी दिखने में काफी हद तक एक जैसे लगते हैं। आलम ये है कि कई बार लोग पिंकी को भारती समझ लेते हैं।

पिंकी मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह भारती सिंह की शादी में दिखाई दी थी। तब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। लोग उन्हें भारती की जुड़वा बहन तक समझने लगे थे।

अली जफर और डैन्यल जफर

अली जफर एक पाकिस्तानी सिंगर हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में भी कई हिट गाने गए हैं। वहीं वे गायकी के अलावा अभिनय भी करते हैं। उनके भाई का नाम डैन्यल जफर है। अली और डैन्यल दिखने में हूबहू एक जैसे हैं।

उन्हें देख लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। डैन्यल भी अपने भाई अली की तरह एक गायक हैं। हालांकि उन्हें अपने भाई जितनी लोकप्रियता नहीं मिल पाई है।

कंगना रनौत और रंगोली रनौत

कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। कंगना 35 साल की हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन रंगोली 39 साल की हैं। कंगना और रंगोली दिखने में एक जैसी लगती हैं।

वह तो रंगोली एक बार एसिड अटैक की शिकार हो गई थी, इसलिए उनका चेहरा थोड़ा बिगड़ गया। वैसे दोनों बहनों में आपस में बहुत प्यार है। रंगोली सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बेबाक बयानों की वजह से मीडिया में छाई रहती हैं।

अनिल कपूर और संजय कपूर

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने अपने करियर और फिटनेस दोनों को अच्छे से मैन्टेन कर रखा है। उन्होंने बॉलीवुड से हॉलिवुड तक नाम कमाया है। 65 की उम्र में भी वे कमाल के लगते हैं। उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक एक्टर हैं।

संजय 56 साल के हैं। दिखने में काफी हद तक अनिल कपूर जैसे लगते हैं। हालांकि अनिल की तरह उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में वह फेम और ऊंचाई नहीं मिल पाई है। ऐसे में वे बिजनेस करने लगे। वहीं फिल्में भी प्रोड्यूसर करते हैं।

रिया सेन और राइमा सेन

रिया और राइमा दोनों सगी बहनें हैं। दोनों की शक्ल सूरत भी काफी मिलती है। दोनों की उम्र में भी बस एक साल का अंतर है। रिया 42 की हैं तो राइमा 43 की हैं।

दिलचस्प बात ये रही कई रिया और राइमा दोनों ने बॉलीवुड में हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन दोनों का ही सिक्का यहां कुछ खास नहीं चला। अब ये फिल्मों में न के बराबर दिखती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button