राशिफल

राशिफल 12 मई: आज इन 6 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली, हाथ लगेगा कोई बढ़िया मौका

आज आप गुरुवार 12 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 12 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। किसी सहयोगी से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक कामयाबी मिलने से मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बड़े भाई के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर परेशानी का सामना ना करना पड़े। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कामकाज में कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से दूर रहना चाहिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की आशंका है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप किसी भी प्रकार के लेन-देन में जल्दीबाजी मत कीजिए। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं, जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिनका पूरा फायदा उठायें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के हाथ निराशा लगेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कम मेहनत में कामकाज में अधिक सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप उनके साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। भविष्य के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। ससुराल पक्ष से अगर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनकी मदद से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खास नजर आ रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपके कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई-बहनों की मदद से आपको फायदा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप नौकरी के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। जॉब में पदोन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रेम प्रसंग विवाह में तब्दील हो सकता है। मन की शांति बनी रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहेगी। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे ज्यादा फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में पकड़ मजबूत बनेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको धन से संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें क्योंकि गुम व चोरी होने की आशंका है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button