दिलचस्प

अरबों की मालकिन हैं नीता अंबानी, लेकिन भूलकर भी नहीं पहनती ये चीजें

‘नीता अंबानी’ ये नाम आप सभी ने जरूर सुना होगा। नीता भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बीवी हैं। उन्होंने 1985 में मुकेश अंबानी से शादी रचाई थी। शादी के पहले वह टीचर थी। तब उन्हें महीने के करीब 800 रुपए मिलते थे। लेकिन मुकेश अंबानी से शादी कर उनकी किस्मत पलट गई। अब वे अरबों में खेलती हैं। बेहद आलीशान लाइफ जीती हैं। उनके पास दुनिया की सबसे कीमती और आलीशान चीजों का बड़ा कलेक्शन है।

इन महंगी चीजों की शौकीन है नीता अंबानी

नीता अंबानी की लाइफ की तुलना किसी महारानी से भी की जा सकती हैं। उनके दिन की शुरुआत 3 लाख रुपए के कप में चाय पीकर होती है। ये कप नोरिटेक कंपनी का है जिसमें सोने का वर्क है। नीता ने इस कप के 50 सेट लिए थे। जिनकी कुल कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। मतलब एक कप 3 लाख रुपए का।

नीता अंबानी को महंगी और सुंदर साड़ियों का भी बड़ा शौक है। वे एक फैमिली फंक्शन में 40 लाख रुपए की साड़ी पहनकर पहुंची थी। इस साड़ी का वजन 8 किलो था। ये विवाह पट्टू साड़ी थी। नीता अक्सर मशहूर डिजाइनर अबु जानी संदीप खौसला और अनामिका खन्ना के डिजाइन किए कपड़े पहनती हैं।

नीता अंबानी की लिपस्टिक की कीमत ही 40 लाख रुपए से शुरू होती है। वह इसे एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनवाती हैं। इस लिपस्टिक में सोने और चांदी की परत चढ़ी होती है। नीता को घड़ियों का भी शौक है। वे बुलगारी, कार्टियर, राडो और फॉसिल ब्रांड का वॉच कलेक्शन रखती हैं। इनकी कीमत कीमत 1.5 लाख से शुरू होती है।

नीता के पास महंगे फुटवियर कलेक्शन भी हैं। वे एलैक्जेंडर मैक्कीन, लुईस वीटॉन, गुच्ची और जिम्मी चू ब्रांड के फुटवियर कलेक्शन पहनना पसंद करती हैं। इनकी कीमत 1 लाख रुपए से शुरू होती है।

नीता को बैग कलेक्शन का भी शौक है। वे शनेल, जिम्मी चू जैसे ब्रांड के बैग्स खरीदती हैं। उनके पास Hermes ब्रांड का Himalaya Birkin Bag है। इसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए है। इस बिग में 240 हीरे जड़े हैं जबकि बिग का हैंडल 18 कैरेट गोल्‍ड का बना है।

गहनों की बात करें तो नीता अंबानी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना ज्यादा अच्छा लगता है। कुंदन ज्वेलरी तो उनकी पसंदीदा है। फैमिली फंक्शन में वे हैवी ज्वेलरी पहनती हैं। वहीं प्रोफेशनल एक्टिवीटीज में सॉलिटेयर और डायमंड ज्वेलरी उनकी पहली पसंद होती है। कहते हैं उन्हें सोने से ज्यादा डायमंड के गहने पसंद आते हैं।

ये चीजें पहनना नहीं करती पसंद

नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह कोई सी भी चीज रिपिट करना पसंद नहीं करती हैं। फिर वह कितना भी महंगा आइटम हो। साड़ी से लेकर फूटवियर तक वह जो भी एक बार पहन लें उसे दोबारा नहीं पहनती हैं। उन्हें हर बार नई और महंगी चीजें पहनने का शौक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button