राशिफल

राशिफल 13 मई: आज इन 4 राशियों की बिगड़ी तकदीर बनाएंगी मां लक्ष्मी, दूर होंगे आर्थिक संकट

आज आप शुक्रवार 13 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 13 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर कोई भी कदम उठाना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक संकट दूर होंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी जरूरी मामले को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं और बिना सोचे समझे किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ना लें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह आपके काम आ सकती है। पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की सफलता की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कमाई के जरिए हासिल होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन कठिन नजर आ रहा है। पार्टनर से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी सोच में बदलाव करने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपनी मेहनत के दम पर कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपनी मेहनत से सारे काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। मनचाहा व्यापार मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का लुफ्त उठाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका मन पूरे दिन बेहद प्रसन्न रहने वाला है। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे कम मेहनत में काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बरकत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कार्य क्षेत्र में भाग्य का पूर्ण साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। धन संबंधित मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचना चाहिए। आज योजना बनाकर कार्य कीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कामकाज को लेकर कोई नई योजना आपके दिमाग में आ सकती है, जिसको लागू करने से आपको अच्छा फायदा होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। काम के सिलसिले में भागदौड़ होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है लेकिन आप बहुत जल्द रिलैक्स महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच विचार कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अति उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दोपहर के बाद आपके सारे अधूरे काम बनते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपका मन बहुत खुश होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। आर्थिक संकट दूर होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कामकाज के सिलसिले में आपका दिन बहुत बेहतरीन नजर आ रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके द्वारा की गई पुरानी मेहनत का आज परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कारोबार में बरकत होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद में साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button