दिलचस्प

इस फोटो में छिपा है दुनिया की फेमस कंपनी का नाम, सिर्फ जीनियस लोग ही बता पाएंगे

इस दुनिया में बुद्धिमान लोगों की हमेशा पूछ परख होती है। दिमाग को शार्प रखने के लिए हमे दिमागी कसरत करते रहना चाहिए। इसका सबसे अच्छा तरीका पजल सॉल्व करना है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के पजल्स वायरल होते रहते हैं। कभी आपको तस्वीर में छिपे जानवर को खोजना होता है तो कभी तस्वीर को देख कोई नाम बताना पड़ता है।

आज हम भी आपके लिए एक दिलचस्प पहेली लेकर आए हैं। हम आपको एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इसमें आपको 3 चीजें खाई देगी। अब आपको इन तीनों चीजों को ध्यान से देखकर इसमें छिपा एक नाम खोजना होगा। ये नाम एक कंपनी का है। जो दुनियाभर में फेमस है।

तस्वीर में छिपा है फेमस कंपनी का नाम, आपको दिखा?

जैसा कि आप देख सकते हैं। इस तस्वीर में आपको टोटल 3 चीजें दिखाई दे रही हैं। पहली फोटो माइक की है। दूसरी कौए की है। वहीं तीसरी सॉफ्टी (आइसक्रीम) की है। अब आपको इन तीनों तस्वीरों को देख आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। और बताइए कि आपको किस मशहूर कंपनी का नाम दिखाई दे रहा है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़े-बड़े धुरंधर लोग भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। यदि आप ने दे दिया तो आपसे बड़ा जीनियस और कोई नहीं है। तो थोड़ा दिमाग पर जोर डालिए और बताइए। क्या हुआ? नहीं बात पाए? कोई बात नहीं। एक हिंट दे देते हैं। ये कंपनी दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ओपरेटिंग सिस्टम बनाती है।

ये है सही जवाब

यदि अभी भी आप सही जवाब नहीं खोज पाए तो कोई बात नहीं। हम आपको इसका सही जवाब बता देते हैं। चलिए आप भी हमारे साथ ही इस पहेली को सुलझाइए। पहली तस्वीर में हमे ‘Mic’ दिख रहा है। दूसरी में कौआ यानि ‘Crow’ नजर आ रहा है। वहीं तिसरी तस्वीर में आइसक्रीम जिसे हम ‘Softy’ भी कहते हैं दिखाई दे रही है।

अब इन तीनों चीजों को मिलाया जाए तो ‘Microsoft’ कंपनी का नाम सामने आता है। आप सभी इस कंपनी के बनाए ओपरेटिंग सिस्टम ‘Windows’ को चलाते हैं। तो थी ना ये मजेदार पहेली? अब इसे फटाफट अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। उनका भी दिमाग टेस्ट करें। देखें जरा वे आपसे होशियार है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button