दिलचस्प

खेत में संबंध बनाते पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, फिर ग्रामीणों ने जो किया वह सपने में भी नहीं सोचा था – Video

लव मैरिज के लिए आज भी कई परिवार राजी नहीं होते हैं। ऐसे में प्रेमी जोड़ा शादी के लिए बहुत हाथ पैर मारता है। कोई घर से भागकर शादी रचा लेता है तो कोई सालों तक माँ बाप को मनाता रह जाता है। कुछ तो शादी न होने पर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्रेमी जोड़े से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें शादी रचाने के लिए एक ढेले की मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। बल्कि वे तो आपस में खूब मजे कर रहे थे और खुद आगे रहकर गाँव वालों ने उनके हाथ पीले कर दिए। तो चलिए इस अजब प्रेम की गजब कहानी को विस्तार से जानते हैं।

खेत में संबंध बना रहे थे, ग्रामीणों ने कर दी शादी

यह मामला बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कछीयावां गांव का है। यहां खंधा में एक प्रेमी जोड़ा खेत में शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जल्द ही ग्रामीणों का वहां ताता लग गया। हर कोई प्रेमी जोड़े की इस हरकत पर आपत्ति जताने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जो किया वह प्रेमी जोड़े ने सपने में भी नहीं सोचा था।

ग्रामीण प्रेमी जोड़े को पकड़कर गांव के मंदिर ले गए। यहां वे दोनों की जबरन शादी कराने लगे। अब लड़की तो इस शादी के लिए झट से राजी हो गई, लेकिन लड़का नखरे करने लगा। वह शादी को रेडी नहीं हुआ। लेकिन ग्रामीणों ने लड़के की एक न सुनी। उसे शादी करने के लिए फोर्स किया। मजबूरी में लड़के ने भी गाँववालों के डर से प्रेमीका की मांग में सिंदूर भर दिया।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्रेमी युवक जहानाबाद जिला के करनौल थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में रहता है। उसकी बहन कछीयावां गांव में रहती हैं। वह उसी से मिलने आया था। कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात गांव की ही एक लड़की से हुई थी। बस यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक युवती आए दिन चोरी छिपे मिलने लगे। दोनों ने फिजिकल रिलेशन भी बनाए। लेकिन इस बार खेत में वे पकड़े गए।

जब यह मामला थरथरी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के पास पहुंचा तो उनकी टीम गांव गई। लेकिन लड़का या लड़की किसी भी पक्ष ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया। ऐसे में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर हंसी मजाक भी कर रहे हैं। बोल रहे हैं घरवाले शादी को नहीं माने तो इस ट्रिक से भी शादी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button