राशिफल

राशिफल 16 जून: आज ये 8 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली, श्री विष्णु कृपा से आय के खुलेंगे नए रास्ते

आज आप गुरुवार 16 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 16 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरा कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की क़द्र करेगा, आप उनके साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है, तो वह खत्म हो जाएगी। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी दिखाने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपनी कड़ी मेहनत से सारे काम पूरे कर लेंगे। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आय के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आपको वर्तमान में किए गए कामों का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। लेकिन अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप अपने जीवन की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। चतुराई के बल पर अधूरे काम पूरे होंगे। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच-विचार जरूर करें। गुप्त शत्रु आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आय के नए स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके मन में नए काम की योजना आ सकती है, जिसे करने से भविष्य में फायदा जरूर होगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। परिवारवालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अगर आप कोशिश करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप अपने स्वास्थ्य को सुधारना चाहते हैं, तो इसके लिए बाहर के खान-पान से दूर रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति से संपर्क बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने भविष्य के लिए कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल प्राप्त होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मनोरंजन के कामों में आपका ध्यान अधिक रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। अचानक आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कारोबार से जुड़ी हुई लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे कीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। आज आपके घर परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से खुश होंगे और आपका साथ देंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए यही आपको सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान होने की संभावना दिख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button