अध्यात्म

मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी ना करें यह काम, वरना जीवन में उत्पन्न होने लगेंगीं परेशानियां

जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है, मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है, इस दिल पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन व्यक्ति दान पुण्य करता है तो इससे उसको कई गुना अधिक फायदा मिलता है, मान्यता अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता अपने पुत्र शनि देव से मिलने आते हैं, अगर इस समय के दौरान आप कोई शुभ कार्य करते हैं तो उसकी शुरुआत बेहद अच्छी होती है, मकर संक्रांति का दिन नए कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे कामों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको आप मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के दिन करने की भूल बिल्कुल भी मत कीजिए क्योंकि अगर आप यह कार्य करते हैं तो इससे आपके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।

आइये जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कौन से काम ना करें

  • मकर संक्रांति वाले दिन अगर आप सूर्य देवता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सूर्यास्त के समय यानी संध्याकाल में ही अनाज का सेवन कीजिए।
  • आप मकर संक्रांति के दिन पेड़ पौधे की कटाई छटाई जैसे कार्य भूल कर भी मत कीजिए इसके अलावा महिलाएं इस दिन अपने बालों को ना धोएं, मकर संक्रांति वाले दिन पुण्य काल में दांत साफ नहीं करने चाहिए।

  • जो लोग गाय या फिर भैंस पालते हैं वह लोग मकर संक्रांति वाले दिन गाय या भैंस का दूध निकालने से बचे।
  • आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनको आदत होती है कि वह सुबह सुबह उठते ही बिस्तर पर ही चाय का सेवन करते हैं, अगर आप की भी आदत बिस्तर पर चाय पीने की है तो आप मकर संक्रांति वाले दिन ऐसा भूल कर भी मत कीजिए क्योंकि इस दिन किसी पवित्र नदी या गंगा में स्नान और दान करने के बाद ही कुछ खाना पीना होता है, अगर आप किसी नदी या गंगा में स्नान नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर में स्नान करने के पश्चात कुछ दान करें उसके पश्चात ही किसी चीज का सेवन कीजिए।

  • अगर आपके घर पर कोई भिखारी या फिर साधु मकर संक्रांति के दिन आता है तो आप उसको अपने घर के द्वार से खाली हाथ मत जाने दीजिए, उसको कुछ ना कुछ अपनी क्षमता अनुसार अवश्य दान करें, क्योंकि इस दिन दान का बहुत अधिक महत्व माना गया है, अगर आप इस दिन दान के रूप में तिल से बनी हुई कोई चीज देते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है।
  • मकर संक्रांति के दिन आप लहसुन, प्याज और मांस का सेवन भूल कर भी मत कीजिए, इसके अलावा आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अर्थात आप किसी से भी बातचीत करते समय गलत शब्द का प्रयोग ना करें और ना ही इस दिन आपको गुस्सा करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति का दिन बहुत ही शुभ माना गया है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस शुभ दिन पर आप किसी भी प्रकार का नशा जैसे शराब गुटका आदि का सेवन मत कीजिए, इस दिन मसालेदार भोजन का भी सेवन करने से बचना चाहिए, अगर आप मकर संक्रांति वाले दिन मूंग की दाल की खिचड़ी या तिल का सेवन करते हैं तो यह अच्छा माना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button