राशिफल

राशिफल 16 मई: आज भोलेनाथ 4 राशियों का सुधारेंगे जीवन, मिलेगी कोई अच्छी खबर, अटके काम होंगे पूरे

आज आप सोमवार 16 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 16 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। दफ्तर का माहौल बहुत बढ़िया रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कामों को अपने सोचे हुए तरीकों से पूर्ण करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन थोड़ा व्यस्त भरा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो लोग विदेश में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सावधान रहें। किसी भी अजनबी पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कम मेहनत में कामकाज में अधिक सफलता हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है, जिनका भविष्य में पूरा साथ मिलेगा और आप अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। पुराने किए गए निवेश का फायदा मिल सकता है। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों में इजाफा होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं, उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपके कामों की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहेगा। जीवन में चल रही सभी समस्याएं और कठिनाइयां दूर होंगी। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जमीन-जायजाद से संबंधित कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापारियों को आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। वर्तमान में किया गया निवेश भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बात बात पर आप अधिक गुस्सा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। परिवार में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। आपके कुछ जरूरी काम बनते बनते अधूरे रह सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसो का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा पैसा फंस सकता है। दोस्तों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। कामकाज का बोझ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर परिवार का वातावरण सुख-शांति पूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा निवेश में हानि होने की आशंका है। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मत कीजिए। घरेलू चीजों की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button