राशिफल

राशिफल 27 मई: आज माता रानी की कृपा से 4 राशियों की दूर होगी धन की परेशानी, खुलेगी बंद किस्मत

आज आप शुक्रवार 27 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 27 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार की जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के लिए मौके मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। बच्चों को लेकर चल रही चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी जरूरी मामले को लेकर आप थोड़े कंफ्यूज हो सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखें। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह आपके काम आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आप मेहनत करते रहें आपको इसका नतीजा अवश्य प्राप्त होगा। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। कारोबार में नए लोगों का साथ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का विचार कर रहे हैं, तो दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होंगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज की कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिलने के योग हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधूरे काम आप अपनी मेहनत के बल पर पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान हो सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने सारे काम आसानी से पूरे कर लेंगे। भविष्य के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मनचाहा रोजगार मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी मानसिक चिंता खत्म होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति मिलेगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कार्य क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित है परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी काम में संतान की मदद मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है लेकिन बहुत ही जल्द आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोचेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोपहर के बाद आपके स्वभाव में तेजी आएगी। कार्यों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अचानक उत्साहवर्धक सूचना मिलने की संभावना है। आपको उत्तेजना पर कंट्रोल रखना होगा। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। घर परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button