राशिफल

राशिफल 3 जुलाई: आज इन 2 राशियों के सारे काम मन मुताबिक होंगे पूरे, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

आज आप रविवार 3 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 3 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार में अगर कोई मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कामों में मनचाही सफलता हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपनी मेहनत के दम पर सारे अधूरे काम पूरे करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर के बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान करेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। किस्मत का भरपूर साथ प्राप्त होगा, जिसके चलते आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति होने की संभावना बनी हुई है। व्यापार में आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मानसिक शांति बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बनेगी। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित होंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अचानक भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कपड़ा व्यापार में अच्छा फायदा होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। आपका बदलता व्यवहार परिवार के लोगों को चिंतित कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कामकाज से संतुष्ट नहीं रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आज आप कोई भी जोखिम ना उठाएं अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में कई प्रकार के विचार उत्पन्न होंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी आपकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव में आपके कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन में काफी हद तक सुधार आ सकता है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय बढ़िया नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को अत्यधिक मेहनत के बाद सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें अन्यथा वह चोरी व खोने की संभावना बनी हुई है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपको खुशी मिलेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग हैं। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं, जिससे बड़े अधिकारी प्रसन्न होंगे। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नया मकान खरीदने की योजना बना रहे थे, उनका यह सपना अब पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के लोगों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर ध्यान देना होगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर नजर रखने की जरूरत है अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में छोटी मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकते हैं। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। जीवन में आने वाली सभी चुनौतियां आप सफलतापूर्वक पार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button