राशिफल

राशिफल 9 जून: आज इन 4 राशि वालों का फायदेमंद रहेगा दिन, भगवान विष्णु की रहेगी असीम कृपा

आज आप गुरुवार 9 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 9 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अधूरे काम अपनी मेहनत से पूरे करेंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। धन कमाने के मौके हाथ लग सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के छोटे बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किस्मत के बलबूते कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। म्युचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी सारी मानसिक चिंताएं दूर होंगी। पूरे दिन आपका मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है। अपने जरूरी कामों को समय पर निपटाकर परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। व्यापार करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आज किसी जोखिम से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाओं का अधिकांश समय खरीदारी में बीतने वाला है। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करने होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करके आपका मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। विदेश से कोई लाभदायक सूचना मिलने की उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत लीजिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। संतान के सहयोग से आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा, जिसके चलते कामकाज में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता के साथ मिलकर कुछ बेहतर करने का प्रयास कर सकते हैं। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको नौकरी और बिजनेस में अचानक कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। आप अपनी मेहनत से किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आप कुछ सीख पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button