मनोरंजन

इन 5 बॉलीवुड सितारों ने अपनी शादी को सालों तक छिपाया, कहीं इनमें आपका फेवरेट सितारा तो नहीं

बॉलीवुड से कोई भी खबर आती रहती है लेकिन सबसे ज्यादा अफेयर या शादी को लेकर खबरें होती हैं। फिल्मी सितारे अपनी शादी की खबरें एकदम से नहीं बताते हैं मगर फिर भी मीडिया के जरिए ये खबरें ज्यादा समय तक रुकती भी नहीं हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे। इन 5 बॉलीवुड सितारों ने अपनी शादी को सालों तक छिपाया, क्या आप जानते हैं एक तो बताते ही ना अगर मीडिया के जरिए ये बात सामने नहीं आती तो।

इन 5 बॉलीवुड सितारों ने अपनी शादी को सालों तक छिपाया

बॉलीवुड सितारे फिल्मों में जितने बिंदास और खुली किताब की तरह दिखाई देते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही रिजर्व रहती है। कुछ बॉलीवुड अपना कोई सीक्रेट मीडिया या फैंस से नहीं छिपाते हैं लेकिन कुछ इसकी भनक भी नहीं लगने देते कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है। आज की इस खास स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दुनिया से छिपकर शादी की।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम ने बिपासा बासु के साथ रिलेशनशिप में हटने के बाद गुपचुप तरीके से प्रिया रुचाल के साथ शादी कर ली। इनकी शादी के बारे में लोगों को बाद में पता चला और जॉन ने इसतकी भनक भी किसी को नहीं लगने दी। बता दें प्रिया अमेरिका की एक बैंक में काम करती हैं और अक्सर अमेरिका में ही रहती हैं। वहीं जॉन अप-डाउन करते रहते हैं और अपने काम में भी सक्रीय रहते हैं।

मेघना नायडू

‘कलियो का चमन’ गाने से फेमस होने वाली मेघना नायडू आपको जरूर याद होंगी। मेघना ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर से चुपचाप शादी की लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात को 2 साल तक सबसे छुपा है। दोनों एक दूसरे के साथ 6 साल से रिलेशनशिप में थे और फिर 25 दिसंबर, 2016 को दोनों ने शादी कर ली। शादी की तस्वीरें दो सालों के बाद इंटरनेट पर वायरल हुई थीं।

रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने विनोद मेहरा के साथ शादी की थी और ये काफी विवादों वाली बात थी। उनकी शादी के बारे में बताया जाता है कि विनोद मेहरा जब शादी करके रेखा को घर ले गए तो उनकी मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया। इनकी शादी की भनक भी किसी को लग नहीं पाई और बाद मे विनोद ने रेखा के साथ दूरियां बना ली थी।

दिव्या भारती

साल 1993 में अभिनेत्री दिव्या भारती की एक संदिग्ध तरीके से मौत हो गई थी ये बात आज तक किसी को नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ था। दिव्या भारती ने 6 महीने पहले ही फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के साथ शादी की थी और इस शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे, जबकि मीडिया तक ये बात 6 महीने बाद पहुंची लेकिन उसी के कुछ समय बाद दिव्या भारती का निधन हो गया था।

जूही चावला

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जूही चावला ने भी अपने जीवन में बहुत से चढ़ाव उतराव देखे हैं। मगर जूही चावला ने किसी बॉलीवुड से जुड़े शख्स को नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन को दिल दिया था। इतना ही नहीं जूही ने इस शादी को लंबे समय तक छिपाकर रखा था बाद में इसका खुलासा हुआ कि उनकी दोस्ती नहीं बल्कि वे पति-पत्नी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button