बॉलीवुड

कानों में झुमकें, माथे पर मांगटीका लगा मां ऐश्वर्या की कॉर्बन कॉपी दिखी आराध्या, देखें तस्वीर

सोशल मीडिया के इस जमाने में स्टार किड्स बड़े पॉपुलर रहते हैं। हर स्टार किड का अपना अलग स्टाइल होता है। आज हम ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की चर्चा करेंगे। आराध्या सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। वैसे आराध्या जब भी किसी पब्लिक प्लेस में होती हैं तो मां ऐश्वर्या के साथ ही दिखाई देती हैं।

अलग अवतार में दिखी आराध्या बच्चन

आराध्या अपनी मां की कॉर्बन कॉपी बनते जा रही हैं। अभी तो वह सिर्फ 10 साल की हैं। लेकिन उनमें अभी से मां की खूबसूरती वाले फीचर्स दिखने लगे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट को ही ले लीजिए। इसमें फैंस को आराध्या एक अलग ही अवतार में नजर आई। आमतौर पर आराध्या वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई देती है। लेकिन इस बार वह अपनी मां की तरह पारंपरिक भारतीय पोषाक में दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)


आराध्या ने इस दौरान सफेद रंग की भारतीय ड्रेस पहनी। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने माथे पर टीका और कानों में झुमके भी लगाए। आराध्या इस लुक में बहुत ही प्यारी लग रही थी। उनका चेहरा उनके पीछे खड़ी मां ऐश्वर्या से बहुत मिल रहा था। फैंस को दोनों की ये जोड़ी बड़ी पसंद आई।

फैंस ने बरसाया प्यार

इस तस्वीर पर फैंस दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘आराध्या तो मां ऐश्वर्या का जूनियर वर्जन लग रही हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘आराध्या की आंखें काफी बड़ी और खूबसूरत है।’ फिर एक कहने लगा ‘मैं तो आराध्या को इस अवतार में पहली बार देख रहा हूं।’ बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

बताते चलें कि ये फोटो थोड़ा पुराना है। हालांकि अभी ये सोशल मीडिया पर बड़ा छाया हुआ है। आराध्या सभी स्टार किड्स में फैंस की फेवरेट है। इसकी एक वजह आराध्या को बच्चन परिवार से मिले संस्कार भी हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को बड़ी डाउन तो अर्थ रखना पसंद करती हैं। वह बाकी स्टार किड्स की तरह अपने रुतबे या पैसों का शो ऑफ नहीं करती है।

मां के है बेहद करीब

ऐश्वर्या और आराध्या के बीच एक स्ट्रॉंग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आप ने भी नोटिस किया होगा कि ऐश्वर्या जब भी बेटी को लेकर पब्लिक प्लेस में जाती हैं तो उसका हाथ पकड़े रहती हैं। एक बार खुद ऐश्वर्या ने भी इंटरव्यू में बताया था कि वह बेटी को लेकर ओवर पोजेसीव हैं।

यही वजह है कि वह बाकी सितारों की तरह बच्चों की परवरिश के लिए कोई नैनी नहीं रखती हैं। वह खुद बेटी की देखरेख करना पसंद करती हैं। मां बनने के बाद ऐश्वर्या का फिल्मों में आना भी काफी कम हो गया है। वह अब बेटी और परिवार पर अधिक फोकस करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button