अध्यात्म

महाशिवरात्रि पर अपनी मनोकामना अनुसार शिवजी का करें अभिषेक, जाने कौन सी चीजों से मिलेगा क्या लाभ

21 फरवरी 2020 को महाशिवरात्रि का त्यौहार आ रहा है, शिव भक्त इस दिन महादेव की विधि विधान पूर्वक पूजा करके मनोवांछित फल की प्राप्ति करते हैं, महाशिवरात्रि का पर्व देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है, आप इस दिन शिव जी की विधि विधान से पूजा करके अपनी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं, शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो इस बात की जानकारी मिलती है कि इसी दिन महादेव का विवाह हुआ था, इस दिन लोग शिवजी का अभिषेक करते हैं और इनकी आराधना में लीन रहते हैं, मान्यता अनुसार शिवजी को अभिषेक बहुत ही प्रिय है, इसका उल्लेख शास्त्रों में भी किया गया है।

वैसे देखा जाए तो महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, यदि किसी की भक्ति से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं तो उस भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से अपनी मनोकामना अनुसार कौन सी चीजों से शिवजी का अभिषेक करें, जिससे हमारी इच्छा पूरी हो सके, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, आप इन चीजों से अभिषेक करके भोले बाबा से मनोवांछित फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर अपनी मनोकामना अनुसार शिवजी का कौन सी चीजों से करें अभिषेक

  • कई बार ऐसा होता है कि विवाह में कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होने लगती है, यदि किसी व्यक्ति के विवाह में किसी प्रकार की अड़चन उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि वाले दिन केसर से शिवजी का अभिषेक करें, इससे विवाह बाधाएं दूर होती है।
  • कामकाज में यदि आपको किसी बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में आप महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा और कामकाज की बाधाएं दूर होंगी।

  • अगर आप किसी लंबी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, इलाज कराने के बावजूद भी आपकी तबीयत में सुधार नहीं आ रहा है, तो आप अपनी किसी भी तरह की बीमारी से मुक्ति पाने के लिए इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी का दूध में पानी मिलाकर अभिषेक कीजिए, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
  • अगर किसी दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति करनी है तो ऐसे में आप कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें, इससे आपको शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति होगी और आपके घर आंगन में बच्चे की किलकारी गूंजने लगेगी।
  • अगर आप धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आयु में वृद्धि करना चाहते हैं तो इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का गाय के घी से अभिषेक कीजिए।
  • यदि आप अपने कर्ज और पापों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस शिवरात्रि पर आप शहद से शिवजी का अभिषेक कीजिए, आपको इसका जल्दी लाभ देखने को मिलेगा।

सभी देवताओं में देवों के देव महादेव सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं, यदि इनकी थोड़ी भी भक्ति की जाए तो इससे व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, उपरोक्त कुछ चीजों के बारे में जानकारी दी गई है, इन चीजों से आप महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का अभिषेक कीजिए, इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और भोले बाबा का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button