मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने बेस्टफ्रेंड से ही चुरा लिया था उसका दौलतमंद पति, शादी से पहले हुई थी प्रेग्नेंट

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस और जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही है। यूं तो अमृता अरोड़ा ने बॉलीवुड की करीब 25 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अपनी बहन मलाइका अरोड़ा की तरह पहचान हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दे अमृता अरोड़ा 31 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

एक्ट्रेस का फ़िल्मी करियर रहा फ्लॉप
31 जनवरी 1978 को मुंबई में जन्मी अमृता अरोड़ा ने एक मॉडल, टीवी प्रेजेंटर और विजे के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह जाने माने अभिनेता फरदीन खान के साथ नजर आई थी। लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि एक्ट्रेस फरदीन खान के साथ अपने अफेयर के कारण काफी सुर्खियों में रहने लगी।

amrita arora

इसके बाद अमृता अरोरा ने ‘गर्लफ्रेंड’, ‘गोलमाल रिटर्नस’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘कमबख्त इश्क’, ‘एक और एक ग्यारह’ और ‘शर्त’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई। हालाँकि फिल्म गर्लफ्रेंड में अमृता अरोड़ा ने लेस्बियन किरदार निभाया था जिससे उन्हें बॉलीवुड में एक ख़ास पहचान मिली थी।

बेस्टफ्रेंड के पति को बनाया अपना पति
इसके बाद उन्होंने शकील लद्दाख के साथ शादी रचा ली जो रियल स्टेट में पैसा लगाते हैं। बता दे शकील लद्दाख अमृता अरोड़ा के ही बेस्ट फ्रेंड निशा राणा के पति थे। दरअसल निशा और अमृता अरोड़ा बेस्ट फ्रेंड थी, ऐसे में इन दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। लेकिन इसी बीच अमृता और शकील एक दूसरे को चाहने लगे।

रिपोर्ट की मानें तो अमृता अरोड़ा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक दे दिया और अमृता अरोड़ा से शादी रचा ली।

shakeel ladak

इसके बाद निशा राणा ने अमृता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। निशा ने कहा था कि, “अमृता की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई, पहले अमृता मेरे कपड़े और दूसरी चीजें इस्तेमाल करती थीं। बाद में उन्होंने मेरा पति चुरा लिया।” बता दें, अमृता इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर केवल बॉलीवुड पार्टियों में ही स्पॉट की जाती है। वह मशहूर ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रेंड है।

shakeel ladak

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button