समाचार

कपड़े उतार एयर होस्टेस को पीटने लगी महिला यात्री, प्लेन में ही शुरू हो गया WWE, फिर..

फ्लाइट में सफर करना सभी को पसंद है। यहां हम शांति और सुकून भारी उड़ान का मजा लेते हैं। लेकिन इन दिनों फ्लाइट में काफी हंगामे हो रहे हैं। ताजा मामले में एक महिला यात्री ने अपने कपड़े उतार दिए। इतना ही नहीं उसने एयर होस्टेस को मुक्का मारा और एक अन्य क्रू मेंबर के मुंह पर थूक भी दिया। इसके बाद जो उस महिला के साथ हुआ वह और भी बुरा था।

महिला यात्री ने होस्टेस को मारा मुक्का

मामला अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन (यूके 256) का है। यहां एक 45 वर्षीय महिला अपनी सीट से उठकर बिजनेस क्लास की सीट पर बैठ गई। जब केबिन क्रू ने इसका विरोध किया तो वह गाली गलोज करने लगी। फिर उसने एक एयर होस्टेस को मुक्का मार दिया। जब दूसरा क्रू मेंबर बीच बचाव करने आया तो महिला यात्री ने उसके ऊपर थूक दिया। इसके बाद वह अपने कपड़े उतार फ्लाइट में घूमने लगी।

मामले को हाथ से निकलता देख फ्लाइट के कैप्टन ने क्रू मेंबर्स को महिला यात्री को पकड़े का आदेश दिया। फिर महिला को कुर्सी पर बांध दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला नशे में धूत थी। फ्लाइट जैसे ही लैंड हुई तो क्रू मेंबर की शिकायत पर पुलिस को बुलाया गया। अंधेरी पुलिस महिला यात्री को गिरफ्तार कर साथ ले गई। महिला इटली की रहने वाली है। पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था।

गिरफ़्तारी के बाद मिली जमानत

पुलिस ने महिला को अंधेरी कोर्ट में भी पेश किया। हालांकि कुछ समय बाद महिला को 25 हजार रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया गया। महिला की पहचान पाओला पेरुशियो (45), इटली निवासी के रूप में हुई है। डीसीपी (जोन VIII) दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की गई थी।

विस्तारा के केबिन क्रू मेंबर एल एस खान (24) की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। चालक दल और गवाहों के बयान, सहायक तकनीकी सबूत और फ्लायर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसकी मेडिकल जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में यात्रा के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है।

अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं। बताते चलें कि इसके पहले और भी कई ऐसे मामले और वीडियो सामने आए जहां फ्लाइट में बैठे यात्री एक दूसरे से लड़ते और गाली गलोज करते दिखाई दिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button