बॉलीवुड

लोगों ने मुश्किल किया इस खूबसूरत एक्ट्रेस का जीना, इस शख्स से शादी पर कहा- सब पैसे का खेल है

सोशल मीडिया पर फ़िल्मी सितारों की ट्रोलिंग होना आम बात है। सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स किसी न किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं। लोग दक्षिण भारतीय अभिनेत्री महालक्ष्मी (Mahalakshmi) को भी ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनकी ट्रोलिंग उनके पति रविंद्र चंद्रशेखरन (Ravindar chandrasekaran) को लेकर होती है।

महालक्ष्मी की शादी को चार माह का समय हो चुका है। बता दें कि रविंद्र चंद्रशेखरन के साथ उनकी दूसरी शादी है। रविंद्र दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता है। दोनों की जोड़ी देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पाते है कि दोनों पति-पत्नी है। दोनों की जोड़ी बहुत ही बेमेल है। अक्सर इस वजह से खूबसूरत महालक्ष्मी को लोगों के ताने-बाने और उनकी खरी-खोटी सुननी पड़ती है।

सोशल मीडिया पर अक्सर महालक्ष्मी पति संग अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। उनकी तस्वीरों को कई लोग खूब पसंद करते हैं और सकारात्मक कमेंट्स कर प्रतिक्रिया देते हैं। वहीं कई यूजर्स अभिनेत्री को कमेंट्स कर ट्रोल करते हैं। वे उनके और रविंद्र के लिए नकारात्मक कमेंट्स करते हैं। एक बार फिर से महालक्ष्मी के साथ ऐसा ही हो रहा है।

हाल ही में महालक्ष्मी और रविंद्र की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने साझा किया है। साथ में कैप्शन में लिखा है कि, ”कुछ शारीरिक बनावट से आकर्षित होते हैं तो कुछ दिलों में घुल मिल जाते हैं। अभिनेत्री #महालक्ष्मी और उनके जीवनसाथी #रविंदरचंद्रशेखरन एक जबरदस्त जोड़ी बनाते हैं”।

वहीं एक तस्वीर पर लिखा हुआ है कि, ”We Are not Made for Each Other. We Are Mad for Each other”। अर्थात हम एक दूसरे के लिए नहीं बने बल्कि हम एक दूजे के लिए पागल हैं। ये तस्वीरें देखने के बाद एक बार फिर से महालक्ष्मी और रविंद्र को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि, ”भाई पैसा हो तो सब चलता है”। एक यूजर ने लिखा कि, ”दो तथ्य….सच्चा प्यार अभी भी मौजूद है या पैसे का विरोध नहीं किया जा सकता है”। आगे एक यूजर ने लिखा है कि, ”सब पैसे का खेल है बाबू भैया”।

एक यूजर ने लिखा कि, ”प्यार अंधा होता है ये तो सुना है लेकिन प्यार मोटा होता है ये आज पता चल गया”। एक ने लिखा कि, ”मेरा सवाल है कि ये खूबसूरत वाइफ कब तक वफादार रहेगी ? वो शख्स हमेशा असुरक्षित और चिंतित रहेगा”। बता दें कि महालक्ष्मी और रविंद्र ने साल 2022 में शादी की थी। दोनों की शादी को चार माह हो चुके हैं।

actress mahalakshmi

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button